'65 साल के प्रोड्यूसर ने ऑफिस बुलाकर मुझसे कहा, टॉप उठाकर दिखाओ' अभिनेत्री का सनसनीखेज खुलासा

नई दिल्ली। अभिनेत्री मल्हार राठौड ने बताया है कि उनको भी फिल्म इंड्स्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। मल्हार ने बताया है कि अपने ऑफिस में बुलाकर प्रोड्यूसर ने उनसे टॉप उठाने को कहा था, उसने कहा कि वो बॉडी के ऊपरी हिस्से को देखना चाहता है। मल्हार ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया है कि ये प्रोड्यूसर 65 साल का है, जिसने उनके साथ ये हरकत की।

मुझे समझ नहीं आया क्या करूं

मुझे समझ नहीं आया क्या करूं

टीवी एक्ट्रेस मल्हार ने बताया, उसने कहा कि मैं अपना टॉप ऊपर उठाऊं। उसने कहा कि मेरे लिए ये भी काम का ही हिस्सा है। अचानक हुए इस तरह से सवाल से मैं बुरी तरह से डर गई। मुझे समझ ही नहीं आया कि क्या करना है। मैंने जल्दी से खुद को संभाला और वहां से निकल गई।

 करियर के शुरुआती दौर में हुआ ऐसे

करियर के शुरुआती दौर में हुआ ऐसे

मल्हार ने बताया है कि करियर के शुरुआती दौर में उनके साथ ऐसा हुआ। बतौर टीवी एक्ट्रेस मल्हार काफी लोकप्रिय हैं। ना सिर्फ टीवी पर उन्होंने पहचान बनाई बलव्कि वो गार्नियर और डव समेत कई वैश्विक स्किनकेयर ब्रांड के विज्ञापनों में भी दिखाई दे रही हैं। अब भारतीय दर्शकों के लिए एक परिचित चेहरा हैं।

मीटू के दौरान कई अभिनेत्रियों ने किया था खुलासा

मीटू के दौरान कई अभिनेत्रियों ने किया था खुलासा

बीते साल मीटू अभियान में कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ बदसलूकी और कास्टिंग काउच को लेकर खुलासे कई थे। खासतौर से तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर आरोपों के बाद कई अभिनेत्रियों ने इस पर बोला था। बता दें कि कास्टिंग काउट का मामला फिल्म इंडस्ट्री में नया नहीं है। कई अभिनेत्रियां कह चुकी हैं कि फिल्म में काम देने के लिए उनसे सेक्सुअल फेवर की मांग की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+