एक एक्सिडेंट के कारण अच्छे खासे करियर का हुआ एंड, सालों बाद महिमा चौधरी ने बताया उस खौफनाक हादसे के बारे में
नई दिल्ली। अभिनेत्री महिमा चौधरी की गिनती एक समय पर बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में होती थी लेकिन अचानक ही वह फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में आई सुभाष घई की फिल्म परदेस से की थी। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिक में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान दिखाई दिए थे। लेकिन लोगों के जहन में उन्हें लेकर ये सवाल अब भी बना हुआ है कि आखिर क्यों महिमा चौधरी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा। अब सालों बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके पीछे का कारण बताया है।
Recommended Video

1999 में हुआ हादसा
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में महिमा चौधरी ने ये खुलासा सालों बाद किया है। दरअसल ये बात साल 1999 की है, उस समय महिमा अजय देवगन और काजोल के साथ फिल्म दिल क्या करे में काम कर रही थीं। तभी बेंगलुरू में वह एक बड़े हादसे का शिकार हो गईं। उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई और कांच के टुकड़े उनके चेहरे में गढ़ गए थे। इसी घटना के कारण वो काफी समय तक अपने घर से भी बाहर नहीं निकल पाई थीं।

चेहरे से कांच के 67 टुकड़े निकाले गए
महिमा चौधरी ने इटरव्यू में कहा, 'एक पॉइंट पर मुझे लगा कि मैं मर गई हूं, किसी ने मेरी अस्पताल तक ले जाने में भी मदद नहीं की। बाद में जब मैं काफी देरी से अस्पताल पहुंची तब मेरी मां और अजय आए। मैंने खड़े होकर आइने में अपना चेहरा देखा। जब उन्होंने मेरा ऑपरेशन किया था, उन्होंने मेरे चेहरे से कांच के 67 टुकड़े निकाले थे।' इस सर्जरी के बाद ठीक होने में महिमा को लंबा समय लग गया। वह पूरे वक्त घर में बंद रहती थीं, सूरज की रोशनी से दूर रहती थीं, यहां तक कि उन्होंने आइने में अपना चेहरा तक देखना बंद कर दिया था।

'उस वक्त बहुत सारी फिल्में थीं'
महिमा चौधरी को इस हादसे के बाद लगता था कि अब कोई उन्हें फिल्म में दोबारा कास्ट नहीं करेगा। उन्होंने बताया, 'उस समय मेरे पास बहुत सारी फिल्में थीं और मुझे उन्हें छोड़ना पड़ा। मैं नहीं चाहती थी कि लोग जानें, क्योंकि उस वक्त लोग उतना साथ नहीं देते थे। यहां तक कि अगर मैं उस वक्त इस बारे में कुछ बोलती और ये कहती थी कि मैंने खुद को ऐसे काट लिया है, तो वो कहते 'ओह, इसका तो चेहरा खराब हो गया, तो चलो किसी और को साइन करें'।'

सिंगल पेरेंट हैं महिमा
बता दें महिमा चौधरी ने धड़कन फिल्म में एक गाना भी किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिक में थे। वह कहती हैं, 'हां, ऐसा लगा कि वो कहां गई। मैं छिप गई थी। मैं इस सबसे अपने परिवार की मदद से निकल पाई।' बता दें महिमा अब एक सिंगल पेरेंट हैं। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम अर्याना है। महिमा ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी और साल 2013 में उनका तलाक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications