मीका के पाक में परफॉर्म करने पर बोलीं अभिनेत्री माहिका, क्या पता वो आतंकियों को पकड़ने गए हों

नई दिल्ली। पाकिस्तान में शो करने को लेकर भारत में कुछ लोगों की आलोचना का शिकार हो रहे गायक मीका सिंह पर अभिनेत्री माहिका शर्मा ने अपनी राय रखी है। माहिका ने कहा है कि मीका को अपनी बात रखने का एक मौका देना चाहिए। लोगों को पता तो चले कि वे पाक में परफॉर्म करने क्यों गए थे। हो सकता है वो वहां आतंकवादियों को पकड़ने गए हों।

actress mahika sharma on singer mika singh performance karachi pakistan

माहिका ने कहा, सिर्फ पाक में परफॉर्म करने भर से उन पर बैन लगा देना सही नहीं है। मीका सिंह को भी अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। मैं मीका को बहुत अच्छे जानती हूं, मुझे नहीं लगता कि मीका सिर्फ पैसों के लिए वहां गए होंगे। उनकी देशभक्ति पर शक नहीं करना चाहिए। आठ अगस्त को पाकिस्तान के कराची में एक कार्यक्रम किया था। जिसमें मीका ने गाया गया था, इसको लेकर वो कई संगठनों के निशाने पर आ गए हैं।

पाकिस्तान में प्रस्तुति देने के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने भी मीका को अगले आदेश तक बैन कर दिया है। सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामल गुप्ता ने एक बयान में कहा,कोई भी प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी या ऑनलाइन कंटेंट प्रोवाइडर मीका से काम नहीं कराएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वक्त में जबकि दोनों देशों के बीच तनाम चरम पर है, मीका ने देश हित के बजाए पैसे को तरजीह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+