इस ड्रेस के कारण ट्रोल हुईं करीना, यूजर्स ने किए अजीब कमेंट्स
मुंबई। बॉलिवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने अनोखे फैशन से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वह इन दिनों टेलीविजन शो 'डांस इंडिया डांस' के सीजन 7 में जज के तौर पर नजर आ रही हैं।
इस शो में भी वह आए दिन अपने फैशन से लोगों को हैरान कर देती हैं। इसी बीच अब उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। ये करीना की ड्रेस की वजह से काफी वायरल हो रही हैं।

दरअसल करीना ने शो डांस इंडिया डांस की शूटिंग के लिए ये ड्रेस पहनी थी। जिसमें उनका ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है। लेकिन कुछ लोग उनके स्टाइल के कारण उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। उनकी जो तस्वीर सामने आई हैं, उनमें करीना गुलाबी रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया हुआ है। डार्क स्मोकी आंखों के साथ वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

वहीं उनके हेयरस्टाइल की बात करें, तो उन्होंने स्टालिश अंजाद में बन बनाया हुआ है। हालांकि कुछ यूजर्स करीना की ड्रेस के कारण उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इन लोगों को ऐसे कपड़े पकड़ने के लिए तो चार लोग चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि जमीन में घिसटती हुई करीना की ड्रेस देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह स्वच्छ भारत अभियान पर जा रही हों।
फिल्मों की बात करें तो करीना अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं। जो 27 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी हैं। इसके बाद करीना फिल्म अंग्रेजी मीडियम में भी नजर आएंगी। जो 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना के साथ इरफान खान और राधिका मदान ने भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications