एक्ट्रेस कोयल निकलीं कोरोना पॉजिटिव, परिवार के 3 लोग भी आए वायरस की चपेट में

नई दिल्ली: देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह कोरोना का आंकड़ा 8 लाख को पार कर गया, हालांकि अभी भी अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति काफी बेहतर बताई जा रही है। देश में कई बड़ी हस्तियां भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। जिसमें बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक भी शामिल हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। फिलहाल उनकी हालत अभी सही है।

Recommended Video

    Koel Mallick और Papa Ranjit Mallick के साथ पूरा परिवार आया Coronavirus की चपेट में | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, west bengal, Kolkata, कोरोना वायरस, पश्चिम बंगाल, कोलकाता

    कोयल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं, मेरे पिता, मेरी मां और पति राणे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी हालत अभी ज्यादा गंभीर नहीं थी, इसलिए उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट किया है। उनके घर वालों की भी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मई में ही उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया था। उस दौरान उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें लड़का हुआ है, जिसके लिए वो सभी का आशीर्वाद चाहती हैं।

    देश में 8 लाख से ज्यादा मामले

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की बात करें तो भारत में अब तक कोरोना के कुल केस 8,20,916 हो गए हैं। इसमें से 2,83,407 ऐक्टिव केस हैं जबकि 5,15,386 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस बीमारी से देश में अब तक 22,123 लोगों की मौत हुई है। जबकि बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,114 नए केस सामने आए हैं और 519 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां पर 27 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 880 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+