स्विमिंग पूल में नहाते-नहाते हीरोइन ने फैंस के लिए किया ये काम, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो पानी के भीतर नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। करिश्मा इस वीडियो में अंडर वाटर स्विम करती नजर आ रही हैं। करिश्मा तन्ना टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं, वहीं वो कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

करिश्मा इस समय अपने शो नागिन-3 की वजह से सुर्खियों में हैं। इन दिनों वे नागिन-3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। नागिन 3 का दूसरा प्रोमो हाल ही में लॉन्च हुआ है ये शो 2 जून से शुरू होगा। करिश्मा तन्ना को सबसे पहले पहचान 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली थी। 2014 में बिग-बॉस में भी दिखीं। कई रियलिटी शो का हिस्सा भी तन्ना रह चुकी हैं। 2013 में वो बॉलीवुड फिल्म ग्रांड मस्ती में दिखी थीं। इस समय वो रणबीर कपूर के साथ 'संजू' में काम कर रही हैं।
A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on












Click it and Unblock the Notifications