अकाउंट सस्पेंड करने पर कंगना का लिबरल लॉबी पर तंज, बोलीं- रात को कहते होंगे, सो जा नहीं तो...
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने दावा किया कि बुधवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उदारवादियों ने #SuspendKanganaRanaut ट्रेंड करवाकर मेरे अकाउंट से संस्पेड कराने की पूरी कोशिश की। अब कंगना रनौत ने ट्वीट पर उदारवादियों पर तंज कसा है। पूरी लिब्रू लॉबी मेरे ट्विटर अकाउंट (Twitter account) कोसस्पेंड करवाने के लिए बेताब है। रात को कहते होंगे, सो जा नहीं तो कंगना ट्वीट कर देगी।

'पूरी लिब्रू लॉबी मेरे अकाउंट को सस्पेंड करवाने के लिए बेताब है'
कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा कि,"पूरी लिब्रू लॉबी मेरे अकाउंट को सस्पेंड करवाने के लिए बेताब है। रात को कहते होंगे, सो जा नहीं तो कंगना ट्वीट कर देगी, कंगना रनौत का देश में सबसे मजबूत लॉबी पर ये प्रभाव है। जो पॉलिटिकल पार्टी को हिला देते हैं मैंने उनका हिला दिया है... हाहाहा। अकाउंट एक्टिवेट होने के तुरंत बाद कंगना ने ट्विटर के सीईओ जैक पर भी निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,"चाचा जैक अपने मूर्ख प्रतिनिधियो कों बताएं कि 'टैकिंग हेड ऑफ' का मतलब डांटना होता है। उम्मीद करती हूं कि आप उनके खिलाफ भी एक्शन लेंगे, जो हमारे प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, साधुओ और ब्राह्मणों को लगभग हर दिन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.. बेशर्म झूठे।

सुशांत के जन्मदिन पर किया ये ट्वीट
इसी बीच आज अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी सुशांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कंगना अपने पहले ट्वीट में लिखा है, प्रिय सुशांत, मूवी माफिया ने तुमको बैन किया, परेशान किया, सोशल मीडिया पर तुमने कई बार मदद मांगी और मुझे पछतावा है कि मैं तुम्हारा साथ नहीं दे पाई। काश मैंने ये ना मान लिया होता कि तुम अपने आप ही माफिया टॉर्चर झेलने की ताकत रखते हो। काश... हैपी बर्थडे

फिल्मी परिवारों पर साधा निशाना
इसके बाद कंगना ने ट्वीट किया है, कभी मत भूलिए कि सुशांत ने कहा था कि यशराज फिल्म्स ने उन्हें बैन किया, उन्होंने कहा था कि करण जौहर ने उन्हें बड़े सपने दिखाए और उनकी फिल्में डम्प कर दीं। इसके बाद पूरी दुनिया में रोते फिरे कि सुशांत फ्लॉप ऐक्टर हैं। कभी मत भूलिए कि महेश भट्ट के सारे बच्चे डिप्रेस्ड हैं फिर भी वह सुशांत के लिए कहते थे कि सुशांत परवीन बाबी की मौत मरेंगे। उन्होंने खुद कहा कि उन्हें थेरपी दी। इन सब लोगों ने मिलकर सुशांत को मार डाला और सुशांत ने मरने से पहले सोशल मीडिया इंटरैक्शन में ये सब खुद लिखा था। कभी मत भूलिएगा, कभी नहीं।
Sushant Singh Rajput:सात महीने बाद कहां पर उलझी है बॉलीवुड ऐक्टर की मौत से जुड़ी जांच की गुत्थी ?












Click it and Unblock the Notifications