'India' में नहीं रहना चाहतीं कंगना रनौत, क्यों कहा- 'हमें अपना खोया हुआ गौरव वापस पाना होगा'

मुंबई, 22 जून। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिता रही हैं। अपने बयान और पोस्ट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं कंगना रनौत अब 'India' (इंडिया) में नहीं रहना चाहतीं। चौंकिए मत, हमारा कहने का मतलब ये नहीं कि कंगना रनौत 'इंडिया' छोड़ना चाहती हैं। दरअसल, उन्हें अब 'इंडिया' नाम से दिक्कत है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि इंडिया, गुलामी का नाम है। मंगलवार को कंगना रनौत ने 'इंडिया' नाम को खत्म करने का आह्वान किया और कहा कि देश को 'भारत' नाम से संबोधित किया जाना चाहिए।

'इंडिया' नाम से है कंगना रनौत को परेशान

'इंडिया' नाम से है कंगना रनौत को परेशान

कंगना रनौत की खबरों में बने रहने की अब आदत सी हो गई है, अपने अजीबोगरीब बयान को लेकर कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ट्विटर से बेदखल हो चुकीं एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने कू अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। अपने पोस्ट में कंगना रनौत ने 'India' (इंडिया) को 'गुलाम नाम' बताया, उनका यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हम पश्चिमी दुनिया की 'नकल' करते रहे तो देश कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा।

ट्विटर ने अकाउंट कर दिया था सस्पेंड

ट्विटर ने अकाउंट कर दिया था सस्पेंड

बता दें कि अभद्र भाषा और भड़काऊ ट्वीट्स के चलते ट्विटर ने कंगना रनौत का अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया था जिसके बाद उन्होंने स्वदेशी कहे जाने वाले माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट कू पर प्रोफाइल बनाई। इन दिनों वह कू और इंस्टाग्राम के जरिए ही अपनी बात लोगों तक पहुंचा रही हैं। अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा, 'भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब इसकी जड़ें अपनी प्राचीन आध्यात्मिकता और ज्ञान में निहित हों, जो कि हमारी महान सभ्यता की आत्मा है।'

'वेद, गीता और योग हैं हमारी जड़ें'

'वेद, गीता और योग हैं हमारी जड़ें'

कंगना आगे कहती हैं, 'अगर हम पश्चिमी दुनिया की सस्ती नकल ना करके अपने विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं तो दुनिया हमारी ओर देखेगी और हम एक विश्व नेता के रूप में उभरेंगे। हमारी जड़ें वेदों, गीता और योग में गहराई से निहित हैं। क्या हम गुलाम नाम 'इंडिया' को बदलकर फिर से 'भारत' कर सकते हैं।' कंगना ने अपने कू पोस्ट का एक स्क्रीन शॉट इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है जिसके उनके फैंस भर-भरकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

'अंग्रेजों ने हमें गुलाम नाम 'इंडिया' दिया'

'अंग्रेजों ने हमें गुलाम नाम 'इंडिया' दिया'

कंगना ने अपने अगले पोस्ट में लिखा, 'अंग्रेजों ने हमें गुलाम नाम 'इंडिया' दिया... जिसका शाब्दिक अर्थ है सिंधु नदी के पूर्व। क्या आप अपने बच्चों के छोटी नाक, दूसरा जन्म या बदतर सी सेक्शन कहकर बुलाना चाहेंगे। किस तरह का नाम है ये, आधाअधूरा। चलिए मैं आपको भारत शब्द का सही मतलब बताती हूं। यह संस्कृत के तीन शब्दों से मिलकर बना है- भा (भाव), र (राग), त (ताल)। हां गुलाम होने से पहले हमारी पहचान यही थी। सबसे सांस्कृतिक और सौंदर्य की दृष्टि से विकसित सभ्यता हैं हम।'

'हमें अपना खोया हुआ गौरव वापस पाना होगा'

'हमें अपना खोया हुआ गौरव वापस पाना होगा'

कंगना यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा, 'हर नाम में एक वाइब्रेशन होता है, अग्रेजों को यह बात अच्छे से बता थी इसलिए उन्होंने न केवल स्थानों को बल्कि लोगों और महत्वपूर्ण स्मारकों को भी नए नाम दिए। हमें अपना खोया हुआ गौरव वापस पाना होगा, आइए 'भारत' नाम से शुरू करें।' बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद भड़काऊ ट्वीट शेयर करने को लेकर मई में ट्विटर ने कंगना रनौत पर कार्रवाई की थी। हाल ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी सवाल उठाए और अपने फैंस से 'कू' का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: Yoga Day: कंगना रनौत ने बताया कैसे बहन रंगोली पर हुए एसिड अटैक के बाद योग ने दी उन्हे जीने की चाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+