मतदान करने गईं जया बच्चन, इस वजह से पोलिंग अधिकारियों पर भड़क उठीं

मुंबई। महाराष्ट्र और हरियाणा में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया गया है। इस बीच बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का परिवार भी वोट डालने पहुंचा था। इस दौरान उनकी पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन एक बार फिर अपने गुस्से के चलते सुर्खियों में आ गई हैं।

JAYA BACHCHAN , ANGER

हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है, जब जया किसी पर भड़की हों। लेकिन अभी तक उनके मीडिया पर ही भड़कने के मामले सामने आते रहे हैं। वहीं इस बार वह पोलिंग अधिकारियों पर भड़क उठी हैं। दरअसल जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ वोट देने पहुंची थीं।

अधिकारी ने सेल्फी लेने का आग्रह किया

अधिकारी ने सेल्फी लेने का आग्रह किया

जब वोट देने के बाद वह पेलिंग बूथ से बाहर निकलीं, तो वहां मौजूद पोलिंग अधिकारी ने उनके साथ एक सेल्फी लेने का आग्रह किया। जिसपर अभिनेत्री को काफी गुस्सा आ गया और उन्होंने कह दिया कि यह गलत है। बता दें इससे पहले भी कई बार वह सेल्फी को लेकर लोगों के सामने अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं। हालांकि वहां मौजूद पोलिंग अधिकारियों को इस बात का तनिक भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ ऐसा भी हो सकता है।

ऊपर तक शिकायत करने की बात कही

ऊपर तक शिकायत करने की बात कही

सूत्रों के अनुसार, जया बच्चन ने अधिकारियों से कहा कि मैं यहां वोट देने आई हूं। आप लोग अधिकारी हैं। आप लोग तस्वीर मांगने जैसी छोटी बात नहीं कर सकते हैं। मैं आप लोगों की ऊपर तक शिकायत कर दूंगी। तभी जया बच्चन के इस रवैये से वहां मौजूद लोग घबरा गए।

पुलिस सुरक्षा के बीच गाड़ी तक ले जाया गया

पुलिस सुरक्षा के बीच गाड़ी तक ले जाया गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहां मौजूद एक सूत्र ने बताया कि घबराहट के चलते जया बच्चन को पुलिस सुरक्षा के बीच गाड़ी तक ले जाया गया था। इतना ही नहीं वह बाहर खड़ी मीडिया पर भी बरस पड़ी थीं। वह कैमरे को धक्का देते हुए गुस्से में अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गईं। वहीं इस दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक के हावभाव भी काफी बदले हुए नजर आ रहे थे।

'डीयू शिक्षक और उसकी मां मौत से पहले इस बारे में बातचीत करते थे' : पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+