कुंडली भाग्य की ईशा आनंद ने गुपचुप रचाई शादी, तस्वीरें वायरल होने पर चला पता, जानिए कौन हैं पति
मुंबई, 23 जून: टीवी एक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा शादी के बंधन में बंध गई हैं। ईशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड वासदेव सिंह जसरोटिया से राजस्थान में एक छोटे से समारोह में सीक्रेट तरीके से शादी कर ली है। टीवी शो 'कुंडली भाग्य' से पहचान बनाने वाली ईशा की शादी के काफी दिन बाद उनकी तस्वीरें सामने आईं। जिसके बाद इस बारे में सभी को पता चला। ईशा का कहना है कि कोरोना के चलते उन्होंने छोटे से समारोह में शादी की।

बीते साल ही कर ली थी कोर्ट मैरिज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा और वासदेव सिंह ने 2 फरवरी 2020 को कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद वो हिन्दू रीति रिवाज से भी शादी करना चाहते थे। ऐसे में ईशा ने 2 मई को अपने होमटाउन राजस्थान में वासदेव के साथ सात फेरे लिए।

पायलट हैं ईशा के पति
ईशा आनंद शर्मा के पति वासदेव सिंह जसरोटिय पेशे से पायलट हैं और एक एयरलाइन के लिए काम करते हैं। ईशा और वासदेव ढाई साल पहले मिले थे।। एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई और फिर दोनों में दोस्ती हो गई। करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया।

हम बड़ा फंक्शन करना चाहते थे लेकिन...
अपनी शादी को लेकर ईशा ने कहा, हम चाहते थे कि हमारी शादी का बड़ा फंक्शन हो लेकिन कोरोना के चलते ये ना हो सका। परिवार वालों के जोर पर हमने इस शादी में और देरी करने का फैसला छोड़ दिया और फिर राजस्थान में अपने घर के सदस्यों के बीच हमने हमारे रीति-रिवाज से शादी रचा ली। हालांकि ईशा जल्द ही रिसेप्शन पार्टी रखने की तैयारी में हैं। ताकि अपने दोस्तों को बुला सकें।

टीवी पर कई धारावाहिकों में किया है काम
ईशा आनंद ने 'छोटी सरदारनी', कुंडली भाग्य, सुपर सिस्टर्स जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। वह एमटीवी स्प्लिट्सविला-9 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। हालांकि उनको पहचान कुंडली भाग्य से ही सबसे ज्यादा मिली।












Click it and Unblock the Notifications