ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, Tweet करके दी अहम जानकारी
Actress Esha Deol's Instagram account hacked: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी और ही-मैन धर्मेंद्र की लाडली बेटी ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है, उन्होंने TWEET करके इसकी जानकारी लोगों को दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि आज सुबह मेरे आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट 'इमिशादेओल' को हैक कर लिया गया, इसलिए अगर आपको मेरे अकाउंट से कोई संदेश आता है तो कृपया उसका जवाब नहीं दें, असुविधा के लिए खेद है। फिलहाल आज ईशा देओल ने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा से रिस्टोर हो गया है।

बिजनेसमैन भरत तख्तानी की पत्नी हैं ईशा
गौरतलब है कि ईशा ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों में दूरी बना ली थी। आखिरी बार ऐशा शॉर्ट फिल्म 'कैटवॉक' में नजर आई थीं। ईशा ने कई फिल्मों में काम किया है, हालांकि उनका फिल्मी करियर ज्यादा सफल नहीं रहा। ईशा दो बेटियों की मां हैं। पहली बेटी का नाम राध्या है तो दूसरी बेटी का नाम मिराया है। पिछले साल जून में ईशा ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था।

खास तरीके से किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा
ईशा ने बेहद खास तरीके से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। उन्होंने अपनी बेटी राध्या की एक तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था- 'मेरा प्रमोशन हो रहा है। मैं बड़ी बहन बनने वाली हूं। हाल में ईशा ने अपने बेबी शावर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं और लिखा था कि अब सभी को बच्ची के घर आने का इंतजार है।'

बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले का भी अकाउंट हुआ हैक
मालूम हो कि ईशा से पहले बहुत सारी मशहूर हस्तियों का सोशल अकाउंट हैक हुआ था। बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी थी कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के घंटों बार रीस्टोर हो गया है। 87 वर्षीय भोसले को अकाउंट हैक होने के बाद एक 'कॉपीराइट वॉइलेशन' वाला मैसेज आया था। जिसके बाद उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया और अपने फैंस से कहा कि अगर उन्हें भी अपनी प्रोफाइल पर ऐसा कोई मैसेज आता है तो उसपर अपनी कोई प्रतिक्रिया ना दें। घंटों बाद फिर वह अपना इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर सकीं।

उर्मिला मातोंडकर भी बनी थी निशाना
तो वहीं हाल ही में अभिनेत्री-राजनेता उर्मिला मातोंडकर का भी इंस्टाग्राम अकाउंटर हैक हो गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्य की पुलिस की साइबर विंग महाराष्ट्र साइबर में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
इंस्टाग्राम प्रोफाइल के साथ छेड़छाड़
मातोंडकर ने ट्विटर पर लिखा था कि जैसे ही उन्होंने इस फोटो-वीडियो शेयरिंग एप पर किसी डायरेक्ट मैसेज का जवाब दिया, तभी उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। पहले वो आपको DM (डायरेक्ट मैसेज) करते हैं और आपको कुछ स्टेप्स का पालन करने को कहते हैं और अकाउंट को वेरिफाई करने की बात कहते हैं, फिर वो हैक हो जाता है।'












Click it and Unblock the Notifications