अपनी मौत से पहले एक्ट्रेस दिव्या भटनागर ने लेटर लिख किया कई बातों का खुलासा, परिवार को अलमारी में रखा मिला

मुंबई। सीरियर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुकीं टेलीविजन अभिनेत्री दिव्या भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। उनका 7 दिसंबर को कोरोना वायरस से निधन हो गया था। वह कुछ दिन पहले वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और ऑक्सीजन लेवल के कम होने के कारण उनका निधन हो गया। दिव्या के निधन के बाद उनकी दोस्त देवोलीना ने एक भावुक पोस्ट लिखी थी। साथ ही एक वीडियो शेयर कर देवोलीना ने दिव्या के पति पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

मौत से एक महीने पहले लिखा था लेटर

मौत से एक महीने पहले लिखा था लेटर

अब दिव्या के भाई देवेश भटनागर का कहना है कि उनकी बहन ने 7 नवंबर को एक लेटर लिखा था, जो अब उनकी अलमारी में मिला है। इस लेटर में दिव्या ने शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी कई हैरान कर देने वाली बातों के बारे में लिखा है। दिव्या ने लेटर में उन परेशानियों का भी जिक्र किया है, जो वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में झेल रही थीं। देवेश का कहना है कि दिव्या ने लेटर में अपने पति गगन गबरू को लेकर लिखा है कि वह उन्हें परेशान किया करता था।

दिव्या के भाई ने क्या बताया?

दिव्या के भाई ने क्या बताया?

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में दिव्या के भाई देवेश ने कहा, 'गगन शादी होने के बाद से ही दिव्या को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगा था। दिव्या ने 7 नवंबर को एक लेटर भी लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया है कि गगन उनके साथ मारपीट और गालीगलोच करता था। हमें कल ही उनकी अलमारी में ये लेटर मिला है। वह पुलिस के पास भी गई थीं और 16 नवंबर को गगन के खिलाफ एनसी फाइल की थी, जिसमें उन्होंने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जब मैं अस्पताल में उनसे बात करने गया तो मैंने उन्हें कहा कि मजबूत बनी रहो।'

परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी

परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी

वहीं सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में दिखाई दीं देवोलीना भट्टाचर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दिव्या के पति को लेकर कहा है कि वह दिव्या के साथ मारपीट करता था। वह मानसिक तौर पर भी उन्हें काफी परेशान किया करता था। देवोलीना ने इतना तक कहा कि जो भी बातें उन्होंने वीडियो में कही हैं, वह उन सबका एक-एक कर सबूत भी पेश करेंगी। ताकि गगन को जेल भेजा जा सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि दिव्या और गगन की शादी के खिलाफ दिव्या का परिवार तो था ही साथ ही वह भी इस शादी के खिलाफ थीं।

आखिरी वक्त में छोड़ा साथ

आखिरी वक्त में छोड़ा साथ

आपको बता दें दिव्या भटनागर ने बीते साल परिवार की मर्जी के खिलाफ अपने ब्वॉयफ्रेंड गगन गबरू से शादी कर ली थी। दोनों ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट करने के बाद शादी की थी लेकिन आखिरी वक्त में गगन ने ही दिव्या का साथ छोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+