दिशा पटानी ने शेयर कीं बहन की आर्मी ट्रेनिंग वाली तस्वीरें, कहा- मुझे गर्व है
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर बहन खुशबू पटानी की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें सेना में ट्रेनिंग के दौरान की हैं। बता दें दिशा की बहन सेना में हैं। इन पुरानी तस्वीरों में खुशबू छोटे बालों और शॉर्टस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, 'आपको सलाम, जिस चीज से आप गुजरी हैं, मैं उस बारे में कभी सोच भी नहीं सकती।'

'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं'
दिशा ने कहा, 'मैं जिसे जानती थी आप उससे भी खूबसूरत लड़की के रूप में परिवर्ति हो गईं, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।' दिशा ने अपनी इंस्टाग्राम की टाइमलाइन पर भी खुशबू की यूनिफॉर्म वाली तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें खुशबू मैदान में खड़ी दिखाई दे रही हैं, तस्वीर में वह महिला अधिकारियों के साथ हैं। दिशा ने अपनी बहन को 'वंडर वुमन' कहा है।

'मलंग' में देखी गई थीं
बता दें दिशा आमतौर पर खुशबू की तस्वीरें शेयर करती हैं। खुशबू की प्रोफाइल भी वेरिफाइड है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा ने 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'कुंग फू योगा', 'बागी-2' और 'भारत' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। आखिरी बार वह फिल्म 'मलंग' में देखी गई थीं।

अब इन फिल्मों में दिखेंगी दिशा
इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्में 'राधे' और 'एक विलन 2' हैं। फिलहाल कोरोना वायरस के कारण इन फिल्मों की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications