दिशा पटानी ने ब्लू बिकिनी में बीच पर दिखाया बोल्ड अंदाज, तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली। अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patani) फिल्मों के साथ-साथ कभी अपनी निजी जिंदगी तो कभी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इस समय उनकी बिकिनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दिशा की ये तस्वीर हुई वायरल
दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिशा ब्लू बिकिनी में दिख रही हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दिशा पटानी ब्लू बिकिनी में समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। वह सूखे पेड़ के पास खड़ी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर सोशल यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए उन्हें बॉलीवुड की सबसे हॉट हीरोइन तक कह दिया है।

इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर
दिशा पटानी के इंस्टाग्राम पर 41 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो अकसर अपने फोटो और वीडियो इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बिकिनी में लगातार अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने येलो और रेड कलर की बिकिनी में भी अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं।

मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में आईं दिशा
मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में आई दिशा कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जल्दी ही वो 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। सलमान के साथ वो भारत फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा दिशा 'एक विलेन 2' में भी काम कर रही है। दिशा फिल्मों के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।
VIDEO: मुंबई में फूल खरीदती दिखीं रिया चक्रवर्ती, फोटोग्राफर्स से बोलीं- पीछे मत आना












Click it and Unblock the Notifications