लॉकडाउन के बीच रणवीर के लिए दीपिका बोलीं- उनके साथ रहना सबसे आसान, वो 20 घंटे सोते हैं

मुंबई। इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर पूरी दुनिया में बना हुआ है। काफी कोशिशों के बाद भी भारत सहित पूरी दुनिया में इसके मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन भी लगाया गया है। जो 14 अप्रैल तक चलेगा। जिसके चलते आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक घरों में बंद हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म जर्नलिस्ट राजीव मसंद को हैंगआउट इंटरव्यू दिया है।

coronavirus, lockdown, covid 19, ranveer singh, deepika padukone, actress deepika padukone, bollywood, bollwood news, कोरोना वायरस, कोविड 19, लॉकडाउन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, बॉलीवुड, बॉलीवुड न्यूज

इस इंटरव्यू में उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी दिनचर्या पर बात की है। दीपिका ने इस दौरान पति रणवीर सिंह की तारीफ भी की। साथ ही उन्होंने बताया है कि वह कुकिंग में भी हाथ आजमा रही हैं। रणवीर को लेकर दीपिका ने कहा, 'मैं इतना कहना चाहूंगी कि लॉकडाउन के दौरान रणवीर के साथ रहना सबसे आसान है, क्योंकि वो 20 घंटे सोते हैं, जिससे मुझे वो करने का समय मिल जाता है, जो मैं करना चाहती हूं।'

दीपिका ने आगे कहा, 'जब वह चार घंटे के लिए जागते हैं, तो हम दोनों फिल्म देखते हैं, खाना खाते हैं या एक्सरसाइज करते हैं। उनके साथ वक्त बिताना काफी अच्छा है, क्योंकि ना तो वो कोई डिमांड करते हैं, कोई झझट नहीं, वो बहुत ही ईजी पर्सन हैं। वो कभी रसोई में नहीं जाते। मैं वेस्टर्न कुकिंग में बहुत अच्छी हूं, इटैलियन और कॉन्टिनेंटल खाना भी अच्छे से बना लेती हूं। इस वक्त में भारतीय खाना बनाना सीख रही हूं। मैं धनिया, पुदीना, आटा और बेसन में फर्क भी जानना चाहती हूं।'

दीपिका ने कहा कि वह रोजाना रणवीर के साथ एक फिल्म देखती हैं। इसके साथ ही उन्हें ऑस्कर के लिए नामांकित हुई फिल्म 'पैरासाइट' और 'फोर्ड वर्सेस फेरारी' भी काफी पसंद आई। दीपिका ने बताया, 'मुझे समझ नहीं आता जब लोग कहते हैं कि वो बोरिंग हैं। मैं वैसी इंसान नहीं हूं। मैं हमेशा कुछ ना कुछ करने के लिए ढूंढ लेती हूं, यहां तक कि सबसे व्यस्त समय में और इस तरह के समय में भी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+