भूमि पेडनेकर को भी हुआ कोरोना, बोलीं- तमाम सावधानी के बाद भी हो गई पॉजिटिव

मुंबई। फिल्मी कलाकार एक के बाद एक कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अक्षय कुमार, गोविंदा के बाद अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर खुद के अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। भूमि ने बताया है कि तमाम सावधानी के बावजूद वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं। फिलहाल वो हर पर ही आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों की सलाह को पालन कर रही हैं।

actress bhumi pednekar tests positive for coronavirus

भूमि पेडनेकर ने अपनी पोस्ट में लिखा है- मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं लेकिन कोरोना के हल्के लक्षण भी महसूस कर रही हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टर ने जो बताया है, उसको फॉलो कर रही हूं। अगर आप हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं तो मेरी गुजारिश है कि अपना टेस्ट करवा लें। मैं भाप और विटामिन सी ले रही हूं। सभी से कहना चाहूंगी कि महामारी को हल्के में ना लें। एहतियात बरतने के बावजूद मैं इससे संक्रमित हो गई हूं तो कहना चाहूंगी कि बहुत सावधान रहने की जरूरत है और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखें।

भूमि पेडनेकर की कुछ समय पहले फिल्म 'दुर्गामती' रिलीज हुई है। इन दिनों वो बधाई हो फिल्म के सीक्वल बधाई दो में काम कर रही हैं। जिसमें वो राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं।

Recommended Video

    Coronavirus Update: बॉलीवुड पर Corona संकट, पत्नी संग Aditya Narayan हुए संक्रमित | वनइंडिया हिंदी

    इन सितारों को भी हुआ कोरोना

    हाल के दिनों में बॉलीवुड के लोग लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। भूमि से पहले अभिनेता अक्षय कुमार को कोरोना संक्रमित निकलने के बाद आज अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। गोविंदा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हाल ही में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, आमिर खान, संजय लीला भंसाली जैसे बड़े नाम भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+