अभिनेत्री बनिता संधू हुई कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल ले जाने लगे तो एंबुलेंस से उतरकर भागीं, बुलानी पड़ी पुलिस

अभिनेत्री बनिता संधू हुई कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल ले जाने लगे तो एंबुलेंस से उतर कर भागीं, बुलानी पड़ी पुलिस

Coronavirus Update। कोलकाता (kolkata) में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहीं ब्रिटिश अभिनेत्री बनिता संधू (Banita Sandhu) कोरोना संक्रमित गई हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने सरकारी अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती होने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर कई घंटे तक गहमागहमी रही। इतना ही नहीं संधू ने स्वास्थ्यकर्मियो की बात ना मानते हुए एंबुलेंस से उतर कर जाने की भी कोशिश की। जिसके बाद अस्पताल ने पुलिस को बुलाया और उनको रोका।

सरकारी अस्पताल में जाने से इनकार

सरकारी अस्पताल में जाने से इनकार

बनिता संधू इन दिनों फिल्म कविता और टेरेसा की शीटिंग कर रही हैं। वो दिसंबर में ब्रिटेन से कोलकाता पहुंची थीं। जिस फ्लाइट से वो आई थीं, उसमें एक यात्री को कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया। जिसके बाद बनिता का टेस्ट हुआ तो उनको भी कोरोना पॉजिटिव आया। सोमवार को उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको एंबुलेंस से कोलकाता के बेलेघाटा आइडी अस्पताल ले जाया गया। जहां भर्ती होने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया और हंगामा कर दिया।

कई घंटे एंबुलेंस में ही बैठी रहीं बनिता

कई घंटे एंबुलेंस में ही बैठी रहीं बनिता

कोलकाता के बेलघाट आइडी अस्पताल के बाहर करीब तीन से चार घंटे तक बनिता एंबुलेंस में ही बैठी रहीं। उनका कहना था कि इस अस्पताल में सुविधाएं नहीं हैं और वो यहां भर्ती नहीं हो सकती हैं। यहां तक कि उनहोंने एंबुलेंस से उतरकर जाने की भी कोशिश की। जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस को घेरते हुए अभिनेत्री को रोका।

ब्रिटिश दूतावास को भी करना पड़ा सूचित

ब्रिटिश दूतावास को भी करना पड़ा सूचित

बनिता संधू के सहयोग ना करने और बिना इलाज जाने की कोशिश पर आखिरकार ब्रिटिश दूतावास को भी सूचित किया गया। दूतावास की ओर से कहा गया कि प्रोटोकॉल तो अभिनेत्री को भी मानना पड़ेगा। आखिर में उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज हो रहा है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि वो कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित हैं या नहीं। बता दें कि 23 साल की बनिता फिल्म अक्टूबर में वरुण धवन के साथ काम कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस में भीतर-भीतर क्या पक रहा? शक्ति सिंह गोहिल ने कहा- मुझे पदमुक्त कर दें सोनिया गांधी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+