टेप के जरिए IAS अधिकारी को ब्लैकमेल कर रही थी एक्ट्रेस, पति के साथ हुई गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने एक आईएएस अधिकारी को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। मराठी फिल्मों में काम करने वाली इस एक्ट्रेस को उसके पति के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनपर IAS अफसर राधेश्याम मोपलवार को ब्लैक मेल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मराठी एक्ट्रेस को उसके पति के साथ फोन पर बातचीत के बाद गिरफ्तार कर लिया।

 मराठी एक्ट्रेस गिरफ्तार

मराठी एक्ट्रेस गिरफ्तार


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईएएस अधिकारी राधेश्याम मोपलवार को मराठी एक्ट्रेस श्रद्धा और सतीश एक ऑडियो टेप को लेकर गिरफ्तार कर रहे थे। ऑडियो क्लिप के बदले वो आईएएस अधिकारी से 7 करोड़ रुपए की मांग कर रहे थे, लेकिन आईएएस अधिकारी ने उन्हें पैसे देने के बजाए पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए पूरी प्लानिंग की और रंगे हाथों पकड़ लिया।

 1 करोड़ के साथ एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार

1 करोड़ के साथ एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार

सतीश और श्रद्धा ने आईएएस अधिकारी को जे डब्ल्यू मैरियट में बुलाया। उन्होंने क्लिप के बदले उससे 7 करोड़ रुपए मांगे। दोनों ने फिलहाल 1 करोड़ रुपए लेने की बात कही और राधेश्याम से 1 करोड़ रुपए ले लिए। वो जैसे ही वहां से फरार होते पुलिस ने उन्हें 1 करोड़ रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

 नकली टेप से ब्लैकमेलिंग

नकली टेप से ब्लैकमेलिंग

पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस श्रद्धा का पति सतीश मांगले एक प्राइवेट डिटेक्टिव का काम करता है। आईएएस अधिकारी राधेश्याम मोपलवार से वो उसके तलाक के सिलसिले में मिला था, जहां मांगले ने उसकी आवाज रिकॉर्ड कर एक नकली ऑडियो टेप बनाई और उसी से मोपलवार को ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस के मुताबिक मांगले पर पहले के भी कई मामले दर्ज है। उसपर रेप के आरोप भी लग चुके है। अब वो पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। वहीं भष्टाचार के आरोप लगने के बाद राधेश्याम मोपलवार को उनके पद से हटा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+