ऐश्वर्या ने क्यों कहा- खुश हूं, मैंने सोनू सूद को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं किया
ऐश्वर्या ने क्यों कहा- खुश हूं कि सोनू सूद को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं किया
मुंबई, 20 मई: टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा को बीते हफ्ते एक सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। जिसके बाद उनके चाहने वाले इस बात को लेकर फिक्रमंद थे कि उनको क्या हुआ है। ऐसा कहा गया कि वो कोरोना की चपेट में आ गई हैं। अब ऐश्वर्या अस्पताल से लौट आई हैं और उन्होंने साफ किया है कि वो कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती नहीं हुई थीं। खुद को कोरोना ना होने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वो इस बात के लिए काफी खुश हैं कि सोनू सूद से ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं के लिए नहीं कहना पड़ा, यानी वो कोरोना से बची रहीं।

अस्पताल से शेयर की थी तस्वीर
ऐश्वर्या सखूजा ने बीते हफ्ते अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। जिसके बाद उनकी बीमारी पर चर्चा शुरू हुई। ऐश्वर्या का कहना है कि वह एक छोटी सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं, इसका कोरोना से कोई संबंध नहीं है। इस सर्जरी के बाद अब वो बिल्कुल ठीक महसूस कर रही हैं।

सोनू सूद को तंग ना करके खुश हूं
सोनू सूद कोरोना मरीजों के लिए लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं के इंतजाम में जुटे हैं। इसको लेकर ऐश्वर्या ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने सोनू को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए परेशान नहीं किया। उन्होंने कहा, मुझे परेशानी बढ़ी और फिर भर्ती होना पड़ा लेकिन भगवान का शुक्र है कि ये नॉन-कोविड अस्पताल था। उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को लगा कि मैं कोरोना की चपेट में हूं और इसको लेकर उन्होंने फिक्र किया, जिसके लिए वो शुक्रिया अदा करती हैं।

कई धारावाहिकों में दिख चुकी हैं सखूजा
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या सखूजा 'ये हैं चाहते' शो में अहाना का किरदार निभा रही हैं। ऐश्वर्या 'सास बिना ससुराल' और 'ये हैं चाहते' जैसे सीरियलों से भी लोगों की तारीफ पा चुकी हैं। ऐश्वर्या को इसके अलावा 'बात हमारी पक्की है', 'ये है आशिकी', 'नच बलिए 7' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। ऐश्वर्या ने फिलहाल कुछ समय के लिए सीरियल्स से ब्रेक लिया है। उनका कहना है कि वो कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद शूटिंग पर लौटेंगी।












Click it and Unblock the Notifications