एक्ट्रेस नयनतारा पर टिप्पणी को लेकर राधा रवि पर भड़के सितारे, सुनाई खरी खोटी

नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस नयनतारा पर अभद्र टिप्पणी के चलते बुरी तरह घिरे डीएमके के नेता और एक्टर राधा रवि को अब अन्य एक्टर और फिल्ममेकर से भी खरी खोटी सुनने को मिल रही है। राधा रवि के खिलाफ एक्टर वारालक्ष्मी सार्थकुमार और फिल्ममेकर विघ्नेश शिवन ने भी ट्विटर पर लिखा। राधा रवि हमेशा ही ऊटपटांग बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं।

'महिलाओं के समर्थन का ढोंग करते हैं'

एक्टर वारालक्ष्मी सार्थकुमार ने लिखा- ये सभी तथाकथित फिल्म संगम आर पुरुष चौकीदारों के एक समूह द्वारा चलाए जा रहे हैं जो कभी भी कुछ भी काम नहीं करेंगे। वे महिलाओं का समर्थन करने का दिखावा करते हैं। जब वास्तव में उनमें से प्रत्येक ने महिलाओं की इस स्थिति में योगदान दिया है चाहे वह उसकी रील जिंदगी हो या वास्तविक।

'बड़े परिवार की इस गंदगी के खिलाफ नहीं होगी कोई कार्रवाई'

वहीं फिल्म मेकर विघ्नेश शवन ने लिखा- क्लूलेस और असहाय क्योंकि कोई भी समर्थन या कुछ भी नहीं करेगा या एक बड़े परिवार से आने वाली गंदगी के उस गंदे टुकड़े के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा। वो ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा करते रहते हैं! बुद्धिहीन! गंदी टिप्पणियों के लिए दर्शकों को हंसते और ताली बजाते देखना दुखद है!

डीएमके ने राधा रवि को किया सस्पेंड

डीएमके ने राधा रवि को किया सस्पेंड

डीएमके ने एक्टर और पार्टी के नेता राधा रवि को उनके विवादित बयान के चलते सस्पेंड कर दिया है। राधा रवि ने एक्ट्रेस नयनतारा पर लिंग भेदी टिप्पणी की थी। दरअसल रवि ने नयनतारा की फिल्म कोलाईयुथिर कलम के ट्रेलर लॉन्च पर ये बयान दिया था। रवि तमिल नाडु में डबिंग आर्टिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हैं। डीएमके के जनरल सेक्रटरी के अंबाजागन ने रविवार को रवि के खिलाफ ये कार्रवाई की।

राधा रवि ने दिया था ये भद्दा बयान

राधा रवि ने दिया था ये भद्दा बयान

राधा रवि ने कहा था कि- अब नयनतारा जाना माना चेहरा है। वे भूतनी का रोल भी कर सकती हैं और माता सीता का भी। एक समय में जब फिल्म मेकर्स को देवी का किरदार देना होता था तो ये केआर विजया जैसी अभिनेत्री के दिया जाता था। लेकिन अब कोई भी ऐसे किरदार कर लेता है। इज्जतदार अभिनेत्रियों को भी कास्ट कर सकते हैं और किसी के साथ भी सो जाने वाली अभिनेत्रियों को भी।

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस नयनतारा पर टिप्पणी को लेकर डीएमके ने राधा रवि को पार्टी से किया सस्पेंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+