एक्ट्रेस नयनतारा पर टिप्पणी को लेकर डीएमके ने राधा रवि को पार्टी से किया सस्पेंड
नई दिल्ली। डीएमके ने एक्टर और पार्टी के नेता राधा रवि को उनके विवादित बयान के चलते सस्पेंड कर दिया है। राधा रवि ने एक्ट्रेस नयनतारा पर लिंग भेदी टिप्पणी की थी। दरअसल रवि ने नयनतारा की फिल्म कोलाईयुथिर कलम के ट्रेलर लॉन्च पर ये बयान दिया था। रवि तमिल नाडु में डबिंग आर्टिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हैं। डीएमके के जनरल सेक्रटरी के अंबाजागन ने रविवार को रवि के खिलाफ ये कार्रवाई की।

बता दें कि राधा रवि ने कहा था कि- नयनतारा एक स्टार हैं और उन्हें लेडी सूपरस्टार माना जाता है। कुछ लोग उनकी तुलना पुराची थलाइवर एमजीआर और नादिगर थिलंगम सिवाजी गणेशन से भी करते हैं। ये लोग अमर हैं इनकी सूची में नयनतारा का नाम होना दुखद है। मैं मानता हूं कि नयनतारा एक अच्छी अभिनेत्री है और इंडस्ट्री में कई सालों से हैं। उनको लेकर कई रिपोर्ट आईं लेकिन वे निडर खड़ी रहीं। तमिल नाडु के लोग कोई भी बात 4 दिनों तक ही याद रखते हैं और फिर भूल जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा- अब नयनतारा जाना माना चेहरा है। वे भूतनी का रोल भी कर सकती हैं और माता सीता का भी। एक समय में जब फिल्म मेकर्स को देवी का किरदार देना होता था तो ये केआर विजया जैसी अभिनेत्री के दिया जाता था। लेकिन अब कोई भी ऐसे किरदार कर लेता है। इज्जतदार अभिनेत्रियों को भी कास्ट कर सकते हैं और किसी के साथ भी सो जाने वाली अभिनेत्रियों को भी। बता दें कि सिंगर चिनमई श्रीपदा ने भी राधा रवि को उनके बर्ताव के लिए डांटा था।
यह भी पढ़ें- VIDEO: बीजेपी MLA ने डांसर सपना चौधरी से की सोनिया गांधी की तुलना, कहा- 'दोनों एक ही पेशे से'












Click it and Unblock the Notifications