VIDEO: CAA पर बोलते-बोलते रो पड़े अभिनेता सुशांत सिंह, सावधान इंडिया से निकलना पड़ा था
नई दिल्ली। टेलीविजन के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं, हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के चलते उन्हें 'सावधान इंडिया' टीवी शो से निकाल दिया गया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह नागरिकता कानून के बाद देश के मौजूदा हालात पर बोलते-बोलते फफक कर रोने लगते हैं। बता दें कि सुशांत सिंह एनडी टीवी को एक इंटरव्यू दे रहे थे जिसमें उनसे CAA पर अपनी राय रखने को कहा गया था।

नागरिकता कानून में क्या है दिक्कत
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून पर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, उत्तरपूर्वी राज्यों से शुरू हुआ यह आंदोलन अब पूरे भारत में फैल चुका है। नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के बाद देश में उपजे माहौल पर सुशांत सिंह ने अपनी राय रखी। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें नागरिकता कानून में क्या दिक्कत दिखाई देती है? तो सुशांत ने कहा कि हमें स्कूल में यही पढ़ाया गया है कि संविधान में साफ अक्षरों में लिखा गया है हम कभी किसी व्यक्ति को उसके जाति, धर्म या लिंग के आधार पर उससे भेदभाव नहीं करेंगे।
And, my stint with Savdhaan India has ended.
— सुशांत सिंह sushant singh سوشانت سنگھ (@sushant_says) December 16, 2019
फफक कर रोए सुशांत सिंह
सुशांत कहते हैं, एक भारतीय होने के नाते हम शपथ लेते हैं कि मुसीबत में फंसे व्यक्ति की हम हर हालत में मदद करेंगे बिना उसका मजहब देखे। उन्होंने आगे कहा कि मैंने इस नागरिकता कानून पर अन्य लोगों से भी बात की है, उन्हें भी इससे काफी दिक्कतें हैं। अगर हम चाहें तो पीछे हट सकते हैं, हम बहुत कुछ करना चाहते हैं लकिन.. इतना कहते हुए सुशांत के आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह फफक कर रोने लगते हैं। सुशांत सिंह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई यूजर्स ने सुशांत के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
"As citizens we took the pledge that we will not consider your religion when you are in problem": Actor Sushant Singh breaks down while speaking on #CitizenshipAmendmentAct. pic.twitter.com/rryedtLNpf
— NDTV (@ndtv) December 18, 2019
सुशांत सिंह को CAA का विरोध करना पड़ा महंगा
'सावधान इंडिया' के होस्ट सुशांत सिंह को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, वजह CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन है, दरअसल सुशांत सिंह ने कल नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसके कारण उन्हें शो से आउट कर दिया गया है, सुशांत ने खुद Tweet करके ये जानकारी दी थी। सुशांत ने ट्विटर पर लिखा है मेरा कार्यकाल सावधान इंडिया के साथ खत्म हो गया है। गौरतलब है कि सुशांत साल 2011 से इस शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं, इस शो की यूएसपी सुशांत ही कहे जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications