VIDEO: सोनू सूद की क्यूट भतीजी बोली, मम्मा सारा लिमका पी गई और चिकन भी खा गई

नई दिल्ली। एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, ये वीडियो सोनू की नायरा का है। जिसमें नायरा अपनी मम्मी की शिकायत करती नजर आ रही हैं। नायरा कह रही हैं कि मम्मी ने ना चिकन छोड़ा और ना ही लिम्का। वो सारी चीजें खा गई हैं।

चिकन भी खा लिया, लिम्का भी पी लिया

सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनू अपनी भतीजी से पूछते हैं कि क्या परेशानी है. इस पर नायरा कहती हैं, जब मैं सोफे पर बैठी थी, तब मम्मी ने सारा लिमका पी लिया और मुझे एक बार भी नहीं पीने दिया। जब मैं चिकन खाती हूं तो मम्मी कहती है कि एक बाइट दे दे। उनका चिकन खत्म हो जाता है तो मेरा चिकन खा जाती है. दादा जब क्रैक्स लेकर आते हैं तो मेरा क्रैक्स भी सब खा लेती हैं।

पीवी सिंधू की बायोपिक में दिखेंगे सोनू सूद

पीवी सिंधू की बायोपिक में दिखेंगे सोनू सूद

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू की जिंदगी पर बन रही फिल्म में सोनू सूद सिंधू के कोच पुल्लेला गोपीचंद की भूमिका में नजर आएंगे। सोनू इस रोल के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं। पीवी सिंधू की भूमिका दीपिका पादुकोण निभाएंगी।

हिन्दी, पंजाबी, तमिल, कन्नड फिल्मों में दिख चुके सोनू

हिन्दी, पंजाबी, तमिल, कन्नड फिल्मों में दिख चुके सोनू

सोनू सूद ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पंजाबी और साउथ की फिल्मों में भी अपनी खास पहचान रखते हैं। उनके नाम पर कई हिट फिल्में हैं। फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आए थे, फिल्म काफी हिट रही थी। वो कन्नड़ भाषा की फिल्म 'कुरुक्षेत्र' में भी काम कर रहे हैं। ये फिल्म हिंदी, तमिल और मलयालम में भी रिलीज होगी। इसके अलावा भी उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+