अभिनेता संजय खान की बेटी फराह ने दिया PM मोदी को जवाब, आदित्य ठाकरे ने किया लाइक, हुईं ट्रोल
मुंबई। आजकल किसी की अगर आलोचना करनी है तो सबसे आसान उपाय है उसे ट्विटर पर ट्रोल कर दो और इस बार ये सजा मिली है देश की जानी-मानी ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान को, जिन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी एक ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, उनका जवाब थोड़ा तीखा था, जिसके कारण वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गईं। दरअसल पीएम मोदी ने हाल ही में एक tweet किया था 'कांग्रेस की रणनीति है, लोगों को आपस में बांटने की', जिस पर फराह खान ने जवाब दिया कि ये काम तो बीजेपी भी करती है, बस इसी tweet के बाद वो निशाने पर आ गईं और twitter पर ट्रोल हो गईं लेकिन सोशल मीडिया पर ये मामला उस वक्त और गर्मा गया, जब फराह खान के ट्वीट को शिवसेना युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने लाइक कर दिया।

ये है फराह खान का Tweet
पहले तो माफी लेकिन मैं यहां जरूर कहना चाहूंगी माननीय पीएम साहब कि आपकी पार्टी बीजेपी भी यही कर रही है, वो भी धर्म, जाति और संप्रदाय के आधार पर राजनीति कर रही है। आपको नहीं लगता, दोनों पार्टियां एक जैसे मुद्दों को लेकर लड़ाइयां कर रही है, दोनों में फर्क ही क्या है। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोगों ने फराह खान को कोसना शुरू कर दिया।

हमने विकास के लिए वोट किया था लेकिन...
ट्रोल होने के बाद फराह खान ने फिर से एक और ट्वीट किया कि राजनैतिक पार्टियां धार्मिक विश्वास से राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष पद नामांकन तक, पूअर कार्ड से विभाजन की राजनीति तक, फिल्म बैन करने से लेकर गर्दन काटने की धमकी देने तक के मुद्दे उठा रही है। हमें शिक्षा, रोजगार, किसान जैसे मुद्दे उठाने चाहिए। हमने विकास के लिए वोट किया था लेकिन वह सब बकवास नजर आ रहा है।

शिवसेना युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे
फराह के इस ट्वीट पर लोगों के रियेक्शन अच्छे नहीं हैं तो कुछ लोगों ने फराह के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी किया है लेकिन फराह खान ने किसी पर भी टिप्पणी नहीं की है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये मामला उस वक्त और गर्मा गया , जब फराह खान के ट्वीट को शिवसेना युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने लाइक कर दिया।

मशहूर फिल्म अभिनेता संजय खान की बेटी
आपको बता दें कि फराह खान, मशहूर फिल्म अभिनेता संजय खान की बेटी और अभिनेता जायद खान की बहन हैं। उन्होंने मशहूर डीजे अकील से शादी की है।

अपनी बेबाकी के लिए काफी मशहूर
फराह खान अपनी बेबाकी के लिए काफी मशहूर हैं, फराह ने अपना खुद का ज्वैलरी ब्रांड 'फराह खान फाइन ज्वैलरी' साल 2004 में लांच किया था। इनसे इंटरनेशनल लेवल पर भी लांच किया गया था। इन्हें कई नामचीन पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications