IPL 2026: स्पिन के सुल्तान बने राशिद खान, 18वीं बार किया ये कमाल, तोड़ा सुनील नरेन और रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड

IPL 2026 Rashid Khan: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को उनके ही घर सवाई मानसिंह स्टेडियम में 77 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दी। इस जीत के सबसे बड़े हीरो दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर राशिद खान रहे। राशिद ने अपनी सटीक गेंदबाजी से राजस्थान के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास के कई दिग्गज स्पिनरों को एक खास एलीट लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है।

नरेन, जडेजा और अमित मिश्रा को छोड़ा पीछे (IPL 2026 Rashid Khan)

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ राशिद खान ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 33 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए। इस शानदार स्पैल की बदौलत वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 3-विकेट हॉल (एक मैच में 3 या उससे ज्यादा विकेट) लेने वाले स्पिनरों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में नंबर एक पर पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल बने हुए हैं।

Rashid Khan 1

मैच के बाद क्या बोले राशिद खान

शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए राशिद खान ने मैच के बाद अपनी रणनीति शेयर की। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने पहली गेंद फेंकी, उन्हें समझ आ गया था कि पिच से मदद मिलने वाली है। राशिद ने कहा कि पहली गेंद फेंकते ही मुझे अहसास हो गया था कि पिच पर स्पिनर्स के लिए कुछ खास है। मेरा पूरा ध्यान अपनी गति में बदलाव करने और सही एरिया में गेंद डालने पर था। मैंने कोशिश की कि स्टंप्स की लाइन न छोड़ूं, क्योंकि अगर आप स्टंप्स से बाहर गेंद डालते हैं, तो बल्लेबाजों के लिए बाउंड्री मारना आसान हो जाता है।

राजस्थान की हार का मुख्य कारण

230 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही राजस्थान रॉयल्स के लिए राशिद खान एक ऐसी पहेली बन गए, जिसका कोई तोड़ नहीं था। राशिद ने न केवल रन गति पर अंकुश लगाया, बल्कि मध्यक्रम के बड़े विकेट लेकर मैच को पूरी तरह गुजरात की मुट्ठी में कर दिया। राजस्थान की पूरी टीम महज 152 रनों पर सिमट गई।

IPL 2026: कौन है SRH की ये मिस्ट्री गर्ल? खूबसूरती और टैलेंट ने जीता फैंस का दिल, फैंस ढूंढ रहे हैं नाम!
IPL 2026: कौन है SRH की ये मिस्ट्री गर्ल? खूबसूरती और टैलेंट ने जीता फैंस का दिल, फैंस ढूंढ रहे हैं नाम!
भारी बेइज्जती के बाद पंजाब किंग्स ने उठाया अहम कदम, खिलाड़ियों की मनमानी पर लगेगी पूरी तरह से रोक
भारी बेइज्जती के बाद पंजाब किंग्स ने उठाया अहम कदम, खिलाड़ियों की मनमानी पर लगेगी पूरी तरह से रोक

आईपीएल में सर्वाधिक 3-विकेट हॉल (स्पिनर्स)

युजवेंद्र चहल: 23 बार

राशिद खान: 18 बार (नया रिकॉर्ड)

सुनील नरेन: 17 बार

अमित मिश्रा: 17 बार

रवींद्र जडेजा: 17 बार

BCCI ने खिलाड़ियों की मनमानी पर लगाया ताला! IPL में देर रात की मुलाकातों पर लगेगा ब्रेक, सख्त पाबंदी लागू?
BCCI ने खिलाड़ियों की मनमानी पर लगाया ताला! IPL में देर रात की मुलाकातों पर लगेगा ब्रेक, सख्त पाबंदी लागू?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+