'Agniveer' बनीं रवि किशन की छोटी बेटी इशिता, डिफेंस फोर्स में शामिल होकर करेंगी देश की सेवा
अपने अजब-गजब बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी बेटी के चलते चर्चा में हैं।
रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला डिफेंस फोर्स में शामिल हो गई हैं। वो भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत डिफेंस फोर्स का हिस्सा बनी हैं।

रवि किशन की 21 साल के बेटी इशिता जल्द ही डिफेंस फोर्सेस ज्वाइन करने वाली है। इशिता शुक्ला अग्निपथ योजना के तहत रक्षा बलों में शामिल होंगी। रवि किशन ने भी अपने बेटी के डिफेंस फोर्सेस में शामिल होने की जानकारी ट्विटर पर दी है।
इशिता एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं। उन्होंने इस साल रिपब्लिक डे की परेड में भी हिस्सा लिया था। वह रिपब्लिक डे की परेड में दिल्ली डायरेक्टरेट की 7 गर्ल्स बटालियन की कैडेट का हिस्सा थीं। अब वह रक्षा मंत्रालय की अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में शामिल हो रही हैं।
इशिता के सेना में जाने की पुष्टि रवि किशन के बीते साल 15 जून को किए एक ट्वीट से हुई है। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, सुबह बिटिया बोली कि वह अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होना चाहती हूं। मैंने उससे कहा, बेटा गो अहेड (आगे बढ़ो)। अब एनसीसी की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। इशिता अग्निपथ योजना के तहत जल्द ही डिफेंस का हिस्सा बनेंगी।

कौन हैं इशिता ?
इशिता शुक्ला गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की सबसे छोटी पुत्री हैं। वह 21 साल की है। इशिता का जन्म 10 फरवरी को जौनपुर में हुआ था। इशिता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजधानी कॉलेज से पढ़ाई है। वह एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं।
इशिता को वर्ष 2022 में एनसीसी के एडीजी ने अवार्ड ऑफ एक्सिलेंस दिया था। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने उन्हें बेस्ट कैडेट के अवार्ड से भी नवाजा था। इशिता शुक्ला इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।

इशिता कुल चार बहन भाई हैं। रवि किशन की सबसे बड़ी बेटी का नाम तनिष्का शुक्ला हैं। तनिष्का बिजनेस मैनेजर और इन्वेस्टर हैं। दूसरे स्थान पर उनकी बहन रीवा शुक्ला हैं। वह एक्टिंग में अपना करियर बना रही हैं। वो 1 साल तक दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह के प्ले ग्रुप का हिस्सा भी रही हैं।
रवि किशन का एक बेटा भी है। जिसका नाम सक्षम शुक्ला है। इशिता को घूमने-फिरने का शौक है। वह इंडोर शूटिंग भी करती हैं। उन्हें पेट डॉग का भी शौक है।












Click it and Unblock the Notifications