बॉलीवुड एक्टर रंजीत चौधरी का निधन, रेखा संग किए इसे गाने को आज भी किया जाता है याद

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और राइटर रंजीत चौधरी का बुधवार को निधन हो गया है। उनकी उम्र 65 साल थी। रंजीत चौधरी ने फिल्म 'खूबसूरत' और 'खट्टा मीठा' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। फिल्‍म 'खूबसूरत' में उन्‍होंने राकेश रोशन के बड़े भाई जगन गुप्ता का किरदार निभाया था। रंजीत के निधन की जानकारी उनकी बहन आरएल पद्मसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। एक्टर रंजीत चौधरी की बहन ने बताया कि लॉकडाउन के बाद 5 मई को एक सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें रंजीत चौधरी से जुड़ी चीजों को याद किया जाएगा। रंजीत चौधरी के निधन पर कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी शोक जताया है।

बॉलीवुड एक्टर रंजीत चौधरी का निधन, रेखा संग किए इसे गाने को आज भी किया जाता है याद

आपको बता दें कि रंजीत, मुंबई थिएटर के हेवीवेट पर्ल पदमसी के बेटे थे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रंजीत, साल 1980 में यूएस शिफ्ट हो गए थे। वह वहां, एक्टर और राइटर थे। रंजीत को ऋतिकेश मुखर्जी की फिल्म 'खूबसूरत' में जगन गुप्ता के किरदार से जाना जाता था। रेखा संग रंजीत का गाना 'सारे नियम तोड़ दो' आज भी याद किया जाता है। फेमस डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने रंजीत चौधरी के निधन पर ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राहुल ढोलकिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'रंजीत चौधरी के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। उनकी फिल्मों का काफी बड़ा फैन था। शानदार कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त एक्टर।

रंजीत चौधरी के फिल्मी करियर की बात करें तो वह 'खट्टा-मीठा', 'बातों-बातों में' नजर आए थे। यूएस शिफ्ट होने के बाद रंजीत कई यूएस शोज़ में नजर आए। इसमें 'द ऑफिस' सबसे मशहूर हुआ। इसमें वह विक्रम एच. की भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा इंटरनैशनल फिल्म 'लोनली' और 'अमेरिका' में भी उन्होंने काम किया। रंजीत मीरा नायर की 'मिस्सीसिप्पी मसाला', 'फायर', 'कामसूत्र: अ टेल ऑफ लव' जैसी बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड तक की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह संजय गुप्ता की फिल्म 'कांटे' में भी नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+