गुरमेहर कौर को लेकर फिर सामने आया रणदीप हुड्डा का बयान, कहा- एक हंसी के लिए फांसी मत चढ़ाओ

रणदीप हुड्डा ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'एक हंसी की वजह से मुझे फांसी पर मत चढ़ाइए। मैं किसी तरह से नफरत भरी बातों को बढ़ावा नहीं दे रहा हूं और न किसी का पक्ष ले रहा हूं।'

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट गुरमेहर कौर को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर टिप्पणी की है। हालांकि इस बार अभिनेता ने कहा गुरमेहर कौर की आवाज महत्वपूर्ण है और उसे जोरशोर से उठाना चाहिए लेकिन इसके लिए उन्हें किसी भी पक्ष में न घसीटा जाए। हुड्डा ने पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग के एक ट्वीट को हंसते हुए इमोजी के साथ शेयर किया था और इसी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी।

गुरमेहर कौर को लेकर फिर सामने आया रणदीप हुड्डा का बयान, कहा- एक हंसी के लिए फांसी मत चढ़ाओ

'मुझे फांसी मत चढ़ाइए'
रणदीप हुड्डा ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'एक हंसी की वजह से मुझे फांसी पर मत चढ़ाइए। मैं किसी तरह से नफरत भरी बातों को बढ़ावा नहीं दे रहा हूं और न किसी का पक्ष ले रहा हूं।' गुरमेहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें लिखा था, 'मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं युद्ध ने मारा है।' इस पर क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने वैसी ही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने ट्रिपल सेंचुरी नहीं लगाई, मेरे बल्ले ने लगाई है।' रणदीप हुड्डा ने इस पर हंसते हुए रिएक्शन दिया था और इसी वजह से उन पर गुरमेहर का मजाक उड़ाने का आरोप लगने लगा। READ ALSO: ABVP से भिड़ने के बाद अब दिल्ली छोड़ रही है गुरमेहर कौर, कैंपेन से भी खुद को किया अलग

'मजाक उड़ाने जैसा कोई इरादा नहीं'
अभिनेता ने कहा, 'वीरू ने एक जोक शेयर किया और वो देखकर मुझे हंसी आ गई। वह बेहद मजाकिया है। यह उन तमाम बातों में से एक है जिनकी वजह से मुझे हंसी आई होगी।' उन्होंने कहा, 'मेरा इरादा किसी पर आरोप लगाना या किसी को फ्रेम करने का नहीं था। वह इस जोक में टैग भी नहीं थीं और न ही मेरे कमेंट पर। उसका मजाक उड़ाना या उसे धमकी देने वालों का समर्थन करने जैसा मेरा कोई इरादा नहीं था।' READ ALSO: ABVP के विरोध में मार्च का ऐलान, शामिल नहीं होगी गुरमेहर कौर

यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+