ABVP से भिड़ने के बाद अब दिल्ली छोड़ रही है गुरमेहर कौर, कैंपेन से भी खुद को किया अलग
गुरमेहर के दिल्ली छोड़कर घर लौटने की खबरों के बीच दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर उसे मिल रही धमकियों को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। गुरमेहर ने दिल्ली महिला आयोग से इसकी शिकायत की थी।
नई दिल्ली। एबीवीपी और वामपंथी विचारधारा के छात्र संगठनों के बीच हुई झड़प को लेकर अपने बयानों से चर्चा में आई दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर ने कैंपेन से खुद को अलग करने के साथ फिलहाल दिल्ली छोड़ने का भी मन बना लिया है। वह दिल्ली छोड़कर अपने घर जालंधर वापस जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है।

दिल्ली छोड़ने के पीछे किए जा रहे हैं अलग-अलग दावे
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गुरमेहर ने पूरे घटनाक्रम को लेकर जिस तरह खुद को सामने रखा और उसे लेकर मिल रही धमकियों से परेशान होकर यह कदम उठाया है। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया है कि गुरमेहर ने इस मामले चल रही राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश होने के बाद खुद को कैंपेन से अलग किया है। READ ALSO: ABVP के विरोध में मार्च का ऐलान, शामिल नहीं होगी गुरमेहर कौर
पुलिस ने दर्ज की है एफआईआर
गुरमेहर ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, 'मैं खुद को कैंपेन से अलग करना चाहती हूं, आप सभी का शुक्रिया। मुझे जो कहना था कह चुकी हूं। कैंपेन से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं। मार्च में ज्यादा से ज्यादा लोग एकजुट हों। ये कैंपेन सिर्फ मेरे लिए नहीं हर स्टूडेंट के लिए है।' गुरमेहर के दिल्ली छोड़कर घर लौटने की खबरों के बीच दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर उसे मिल रही धमकियों को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। गुरमेहर ने दिल्ली महिला आयोग से इसकी शिकायत की थी। READ ALSO: गुरमेहर के समर्थन में आए अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'हर घर से गुरमेहर निकलेगी'












Click it and Unblock the Notifications