दिल्ली में कहां है 'बाबा का ढाबा', एक्टर Randeep Hooda ने ट्वीट कर दिया पूरा एड्रेस

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित 'बाबा का ढाबा' के बारे में अब हर कोई जानने लगा है। एक दिन पहले ही यहां का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बुजुर्ग दंपति काफी परेशान नजर आ रहे थे। उन्होंने वीडियो बनाने वाले को बताया कि कैसे उनकी दुकान पर ज्यादा बिक्री नहीं हो रही है और कई बार लागत के लायक भी कमाई नहीं हो पाती। इस बारे में बताते हुए दोनों रोने भी लगे थे। इस वीडियो को बनाने वाले ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद वीडियो को कई फूड ग्रुप और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर जमकर शेयर किया गया। वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग इनकी मदद के लिए पहुंचे हैं। इसपर कई बॉलीवुड और क्रिकेट सेलिब्रिटीज ने भी ट्वीट किए हैं।

रणदीप हुड्डा ने बताया ढाबे का पता

रणदीप हुड्डा ने बताया ढाबे का पता

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने मदद की पेशकश की है और रवीना टंडन ने कहा कि यहां जाने वाले लोग उन्हें अपनी तस्वीरें भेजें, फिर वह उनके साथ मैसेज पोस्ट करेंगी। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने तो पूरा का पूरा पता ही ट्वीट कर दिया है। ताकी लोगों को यहां पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत ना आए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'अगर आप दिल्ली में हैं, तो यहां जरूर जाएं। बाबा का ढाबा। ब्लॉक बी, शिवालिक कलॉनी, हनुमान मंदिर के अपोजिट, मालवीय नगर, साउथ दिल्ली।' रणदीप ने इसके साथ ही बाबा का ढाबा की वायरल वीडियो भी शेयर की है।

Recommended Video

    Baba Ka Dhaba: ढाबे पर लगी लंबी लाइन, खुश हुए रोते हुए बुजुर्ग । Viral Video । वनइंडिया हिंदी
    क्या बोल रहे हैं लोग?

    क्या बोल रहे हैं लोग?

    अब अभिनेता के ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अशोक दहिया नामक यूजर ने लिखा है, 'कोई भी मित्र अगर वहां आस पास है तो इनके पास जाएं ताकि इनकी मदद हो सके और आप इनके हाथ के बने खाने का लुत्फ उठा सकें।' टीना नामक यूजर ने कहा, 'ऐसे बहुत से ढाबे हैं जिनका इस मुश्किल वक्त में हमें साथ देना है।' जाकिर अली नामक यूजर ने कहा, 'मालवीय नगर में बाबा का ढाबा पर खाना खाने के लिए भीड़ जुट गई है, कल बाबा होटल पर खाना ना बिकने से दुखी होकर रो रहे थे जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो आज खाने के लिए लोगों का हुजूम है।'

    मदद के लिए आगे आए कई सेलिब्रिटी

    मदद के लिए आगे आए कई सेलिब्रिटी

    आपको बता दें वीडियो को सोशल मीडिया पर Vasundhara Tankha Sharma नामक यूजर ने भी शेयर किया था। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, इस बुजुर्ग व्यक्ति के आंसू देखकर मेरा दिल भर आया है, प्लीज आप लोग यहां खाने जाएं और इनकी मदद करें। वीडियो को देखकर भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने कहा है, चलो इस आदमी की भवना और फाइट को टूटने नहीं देते हैं, आइए हम सब इनकी मदद करें। इसके अलावा अश्विन ने लिखा है, मैं भी कुछ मदद करना चाहता हूं। आप बताइए मैं कैसे इनकी मदद करूं। जमौटो (Zomato) ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि वो देखते हैं इसपर क्या कर सकते हैं। 2009 बैच के IAS अधिकारी अवनीश शरण ने वीडियो पर लिखा है, बाबा का ढाबा जाइए, लजीज खाने का लुत्फ उठाइए जिससे इनकी मदद हो सके।

    'बाबा का ढाबा' हुआ सुपर हिट, बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने दिया ये खास ऑफर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+