कोरोना से ठीक होने के बाद रणबीर कपूर की पहली तस्वीर आई सामने, इशारों में बताया अब कैसी है तबीयत?
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह कुछ दिन पहले कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। इसकी जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर दी थी। लेकिन अब रणबीर कोरोना से मुक्त होकर काम पर वापस आ गए हैं। बीती रात रणबीर मुंबई में के जूहू इलाके में कोरोना से रिकवर होने के बाद पहली बार स्पॉट किए गए। कार में मौजूद रणबीर ने इशारों में बताया कि, उनकी तबियत अब कैसी है?

रणबीर फिल्म निर्माता आरती शेट्टी के घर के बाहर स्पॉट किए गए
कुछ ही दिन पहले रणबीर कपूर के अंकल रणधीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर ने उनके कोरोना मुक्त होने की जानकारी दी थी। अब हाल ही में रणबीर काम पर लौटे हैं और इसकी फोटोज सामने आई हैं। रणबीर को फिल्म निर्माता आरती शेट्टी के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। इन तस्वीरों में रणबीर एकदम फिट नजर आ रहे हैं। इसी दौरान रणवीर ने पैपराजी को अपना हेल्थ अपडेट भी दिया।

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
सामने आई इन फोटोज में रणबीर को अपनी ब्लैक कार के अंदर बैठे देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर ने मास्क पहना हुआ है और अपनी फोन में होली की एक फोटो दिखाकर सबक होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं एक फोटो में एक्टर हाथ से पूरी तरह फिट होने का इशारा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने तक रणबीर अपने घर में ही रहे
इससे पहले रणबीर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि रणबीर को कोरोना हो गया है। वह घर में क्वारंटीन हैं। जिसके बाद कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने तक वे अपने घर में ही रहे। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र'में नज़र आने वाले हैं फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है, वो भी रणबीर के कोविड पॉजिटिव होने के बाद रोक दी गई थी। इस फिल्म का निर्देशन रणबीर को बहुत अच्छे दोस्त अयान मुखर्जी कर रहे हैं।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड












Click it and Unblock the Notifications