'राहुल वोहरा को मरते हुए छोड़ा, उसकी जान जाती रही वो सोते रहे', एक्टर की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
मुंबई, 12 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर आम इंसान से लेकर खास तक सभी को चपेट में ले रही है। पिछले एक साल में ना जाने कितनी बॉलीवुड हस्तियां इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुकी हैं। यूट्यूब और फेसबुक के उभरते स्टार राहुल वोहरा रविवार सुबह कोविड से जिंदगी की जंग हार गए। उनकी मौत की वजह अस्पताल की लापरवाही को बताया जा रहा है। ऐसे में राहुल की पत्नी ने अब इंसाफ के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी है।
Recommended Video

देते रहे झूठी अपडेट
राहुल की पत्नी ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि राहुल बहुत सारे सपने अधूरे छोड़कर चले गए। उन्हें इंडस्ट्री में अच्छा काम करना था, कुछ को साबित करना था, पर वो सब कुछ अधूरा रह जाएगा अब। इस हत्या के जिम्मेदार वो लोग हैं, जिन्होंने मेरे राहुल को तड़पते हुए देखा, अपनी आंखों के सामने। हमें उनकी झूठी अपडेट देते रहे।

कैसे आती है चैन की नींद?
उन्होंने आगे लिखा कि मैं अकेले नहीं हूं, जो इस हालात से गुजर रही हूं, ऐसी हजारों ज्योति हैं, जिनके राहुल को खराब हेल्थ केयर सिस्टम ने छीन लिया। पता नहीं ऐसे लोगों को किसी को मरता हुआ छोड़कर कैसे चैन की नींद आती होगी। मैं चाहती हूं कि आप सब राहुल के समर्थन में खड़े हों। मेरे राहुल के लिए नहीं अपने राहुल और ज्योति के लिए। इसके साथ ही उन्होंने #justiceforirahulvohra लिखा।

शेयर किया अस्पताल का वीडियो
इससे पहले ज्योति ने राहुल के अस्पताल का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा कि हर राहुल के लिए इंसाफ की मांग कीजिए, मेरा राहुल चला गया ये सबको पता है पर कैसे गया ये किसी को नहीं पता है। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ताहिरपुर दिल्ली में इस तरह से इलाज किया जाता है। उम्मीद करती हूं मेरे पति को इंसाफ मिलेगा। एक और राहुल इस दुनिया से नहीं जाना चाहिए।

6 महीने पहले हुई थी शादी
आपको बता दें कि राहुल खुद का यूट्यूब चैनल चलाते थे, जो काफी हिट था। इसके अलावा हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म 'अनफ्रीडम' में नजर आए राहुल ने अपनी मौत से ठीक पहले कोरोना संक्रमण को लेकर एक फेसबुक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी समेत कई हस्तियों से मदद मांगी थी। उनकी शादी को भी अभी सिर्फ 6 ही महीने हुए थे।
-
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
Kal Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 6-7 अप्रैल को Delhi-UP समेत कहां-कहां बारिश-तूफान? IMD का अलर्ट जारी -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से देहारादून का सफर 2.5 घंटे में होगा पूरा, कई शहरों में पहुंचना होगा आसान -
DC vs MI Weather: दिल्ली में KL का तूफान या मौसम का कोहराम? अरुण जेटली स्टेडियम की पिच से आई डराने वाली खबर! -
Delhi Power Cut: शनिवार को निजामुद्दीन, द्वारका समेत कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी लाइट, देखें पूरा लिस्ट -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications