आर माधवन के बेटे ने जीता सिल्वर मेडल, पिता ने ऐसे जाहिर की खुशी

नई दिल्ली। एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने एशियन एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। आर माधवन ने सोशल मीडिया पर अपने 14 साल के बेटे की जीत की खुशी को साझा किया है। एशियन एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए 4x100 मीटर फ्रीस्‍टाइल रिले में वेदांत, उत्‍कर्ष पाटिल, साहिल लसकर और शोन गांगुली की टीम ने सिल्वर जीता है।

थाईलैंड की टीम को गोल्ड, भारत को सिल्वर मेडल

थाईलैंड की टीम को गोल्ड, भारत को सिल्वर मेडल

प्रतियोगिता में सोना के तमगा थाईलैंड की टीम को जबकि कांस्‍य पदक जापान के हिस्से में आया। आर माधवन के इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वेदांत का पहला आधाकारिक मेडल। इसके साथ उन्‍होंने वेदांत की टीम के फोटो भी पोस्‍ट की, जिसमें वे मेडल के साथ नजर आ रहे हैं। आर माधवन के पोस्ट के बाद वेदांत को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। शिल्पा शेट्टी, रोहित रॉय, अभिषेक बच्‍चन, अनूप सोनी, राज कुंद्रा और कई दूसरे लोगों ने उनको बधाई दी है।

पहले भी मेडल जीत चुके वेदांत

वेदांत ने करीब दो महीने पहले जुलाई में जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप 2019 में जबरदस्त रिकॉर्ड बनाते हुए चार मेडल जीते थे। वो चैंपियनशिप के विनर भी बने थे।वेदांत ने नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप 2019 में तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था। तब भी बेटे की जीत पर माधवन बेहद खुश दिखे थे।

छोटी उम्र से तैराकी कर रहे वेदांत

छोटी उम्र से तैराकी कर रहे वेदांत

आर माधवन के बेटे वेदांत काफी कम उम्र से ही खेलों के लिए लगाव रखते हैं। छोटी उम्र से वो तैराकी कर रहे हैं। पिछले साल थाईलैंड में हुए इंटरनेशनल स्विम मीट में हिस्सा लेते हुए उन्होंने मेडल जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+