पाक टीवी पर बोले ओमपुरी, डोंट वरी...शिवसेना के पास ना RDX ना AK47
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के बड़े चरित्र अभिनेताओं में अपनी गिनती कराने वाले एक्टर ओमपुरी के चरित्र का एक दूसरा पहलू लोगों के सामने आ रहा है, जिसे कि खास करके हिंदुस्तानी नहीं पचा पा रहे हैं। शहीदों के अपमान के बाद सार्वजनिक मंच पर माफी मांगने वाले ओमपुरी ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है, वो भी पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर।
पाक टीवी पर ओमपुरी ने कहा कि वो पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने के विरोध में नहीं खड़े हैं, बल्कि वो तो इस बात की वकालत करते हैं कि कला और आतंकवाद को साथ में जोड़ना चाहिए। कला तो लोगों को मिलाने का काम करती है ना कि अलग करने का, इसलिए पाकिस्तानी कलाकारों को बैन नहीं नहीं करना चाहिए।
गजल गायक गुलाम अली के प्रोग्राम के वक्त भी ओमपुरी ने उनके आने का स्वागत करते हुए मनसे का विरोध किया था, इस बारे में बात करते हुए ओमपुरी ने कहा कि मैं कला का सेवक हूं और कला की कद्र करता हूं, इसलिए मैं गुलाम अली के प्रोग्राम का विरोध कैसे कर सकता था, मैंने तब भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि पाक कलाकारों को डरने की आवश्यकता नहीं क्योंकि शिवसेना के पास ना RDX ना AK47।













Click it and Unblock the Notifications