क्वारंटीन रहते हुए कोरोना पॉजिटिव मिलिंद सोमन ने मनाई होली, PPE किट में आई पत्नी को नहीं लगा पाए गले
मुंबई। अपने जमाने के सुपर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन हाल ही में कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी और बताया था कि वो खुद को क्वारंटीन कर रहे हैं। क्वारंटीन होने के बावजूद भी मिलिंद सोमन होली के उत्सव का आनंद उठाया। उन्होंने पत्नी अंकिता कोंवर के साथ होली खेली। आप ये मत सोचिएगा कि उन्होंने क्वारंटीन नियमों को तोड़ा हैं बल्कि नियमों के अंदर रहते हुए उन्होंने होली का आंदन लिया है। उन्होंने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर डाली है। तस्वीर में वो माथे पर गुलाल लगाए हुए हैं। अंकिता ने पीपीई किट पहना हुआ है। हां लेकिन इस होली सेलीब्रेशन में मिलिंद सोमन को इस बात का मलाल जरूर रह गया कि वो अपनी पत्नी को गले नहीं लगा पाए।

होली पर पीपीई किट पहनकर मिलिंद सोमन से मिलने आईं अंकिता
55 वर्षीय मिलिंद सोमन ने बताया कि कैसे उनकी पत्नी कोंवर पीपीई किट पहनकर उनसे मिलने आईं। इतना ही नहीं अंकिता अपने साथ सीजन का पहला आम लेकर आई थीं जिसका आनंद दोनों ने उठाया। हालांकि दोनों एक दूसरे से गले नहीं मिल सके, सिर्फ दोनों ने खुद पर थोड़ा रंग डालकर त्योहार मनाया। मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा- "मुझे सच में गुस्सा नहीं होना चाहिए क्योंकि अंकिता पूरी तरह पीपीई किट और मौसम के पहले आम के साथ आईं। उन्होंने आगे लिखा कि दोनों को एक दूसरे को गले लगाना संभव नहीं हो सका।
मिलिंद सोमन ने क्वारंटीन रूटीन की जानकारी भी दी
मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मैं सीजन के पहले आम का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि वो अलफांसो आम थे और कोरोना पॉजिटिव होने के चलते मैं आम को सूंघ नहीं पाया। ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे ना तो कोई महक आती है और ना ही कोई स्वाद। फिर भी मैंने 6 आम खाए। इसके अलावा मिलिंद ने अपने क्वारंटीन रूटीन की जानकारी देते हुए कहा, "मैं एक दिन में 5-6 बार एक काढ़ा पीता हूं। मुझे कोई थकान नहीं, सिर दर्द नहीं, बुखार नहीं, कोई अन्य लक्षण नहीं। मैं पूरा दिन सोने की कोशिश करता हूं, दिमागी और शारीरिक आराम भी शरीर के लिए शुरुआती ठीक होने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है।"

5 दिन पहले ही मिलिंद हुए हैं कोरोना पॉजिटिव
मिलिंद सोमन 5 दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार शाम ट्वीट कर मिलिंद सोमन ने खुद के संक्रमित होने की जानकारी फैंस को दी थी। उन्होंने लिखा, 'टेस्टेड पॉजिटिव, क्वारंटाइन।' एक्टर के ट्वीट का मतलब है कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव है जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। आपको बता दें कि मिलिंद सोमन एक फिटनेस फ्रीक और नियमित रूप से वर्कआउट करने के लिए जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications