बॉलीवुड स्टार मनोज वाजपेयी हुए कोरोना पॉजिटिव, फिल्म की शूटिंग रुकी
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संकट फिर से बढ़ता जा रहा है, महामारी की चपेट में कई बॉलीवुड स्टार्स भी आ चुके हैं। इस लिस्ट में अब जाने-माने अभिनेता मनोज वाजपेयी का भी नाम जुड़ गया है। शुक्रवार को उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, एक्टर ने खुद को घर में सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है। बता दें कि मनोज से पहले फिल्म इंडस्ट्री से रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली भी हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे। बताया जा रहा है कि मनोज वाजपेयी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, इसी दौरान वह कोविड-19 की चपेट में आए। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।
Recommended Video

कोरोना वायरस संक्रमित होने की खबर खुद एक्टर मनोज वाजपेयी ने एक बयान जारी कर दी है, जिस फिल्म की शूटिंग में वह व्यस्त थे उसके निर्देशक भी संक्रमण के शिकार हैं। इसके बाद मनोज वाजपेयी ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। कुछ महीने बाद फिर से शूटिंग शुरू की जाएगी। मनोज बायपेयी इस समय दवा पर हैं और ठीक हैं। वह घर पर ही क्वांरटीन में हैं। साथ ही सभी सावधानी का पालन कर रहे हैं। मनोजी वाजपेयी ने बताया कि वह घर पर क्वारंटाइन हैं, और सभी सावधानियों का पालन कर रहे हैं।
बता दें कि मनोज वापजेयी इन दिनों जी5 फिल्म साइलेंस के प्रमोशन में लगे हैं, जो इसी महीने के अंत में रिलीज होने वाली है। वहीं फैंस को उनकी वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 की रीलीज का बेसब्री से इंतजार है। पिछले कई दिनों से ये अफवाह उड़ रही है कि फैमिल मैन 2 को रिलीज ही नहीं किया जाएगा। इस तरह की अफवाहों पर अब खुद मनोज वाजपेयी ने चुप्पी तोड़ी है। मनोज वाजपेयी इस तरह की खबरों को लेकर काफी भड़क गए हैं, जिनमें फैमिली मैन की रिलीज को कैंसिल बताया जा रहा है। मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर कहा है, 'कौन हैं वो सूत्र? बिना सच्चाई जाने बकवास आर्टिकल छापे जा रहे हैं। अगली बार एमेजॉन से या सीरीज के डायरेक्टर से बात कीजिएगा। ना कि इन सूत्रों से। शुक्रिया।'
यह भी पढ़ें: 'बॉलीवुड में टीवी एक्टर्स को करना पड़ता है पक्षपात का सामना', रश्मि देसाई ने बयां किया अपना दर्द












Click it and Unblock the Notifications