'बॉलीवुड में टीवी एक्टर्स को करना पड़ता है पक्षपात का सामना', रश्मि देसाई ने बयां किया अपना दर्द

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी कलाकारों के साथ भेदभाव का मुद्दा नया नहीं है, 'नेपोटिज्म' को लेकर अक्सर नए विवाद सामने आते रहे हैं। अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ने बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं रश्मि ने हाल ही में टीवी एक्टर्स और फिल्म एक्टर्स के बीच किए जा रहे भेदभाव को लेकर बात की। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने अनुभव को लेकर कई खुलासे किए।

बॉलीवुड में टीवी कलाकारों के साथ होता है पक्षपात

बॉलीवुड में टीवी कलाकारों के साथ होता है पक्षपात

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मि देसाई ने कहा कि टीवी को दो अलग-अलग प्लेटफार्म में बांट दिया गया है। बुरा लगता है जब उन्हें किसी प्लेटफार्म पर टीवी एक्ट्रेस कहकर बुलाता है। रश्मि ने कहा कि ऐसे लोगों टैलेंट की पहचान नहीं होती, वह सिर्फ अपनी सुविधा के लिए एक्ट्रेस के बीच अंतर करते हैं। रश्मि ने बताया कि फिल्म मेकर्स को हमेशा नए चेहरे की तलाश होती है, लेकिन वह कभी टीवी इंडस्ट्री से किसी को नहीं चुनेंगे।

बॉलीवुड में सिर्फ प्रभावशाली लोगों के लिए है काम

बॉलीवुड में सिर्फ प्रभावशाली लोगों के लिए है काम

रश्मि ने दावा किया कि बॉलीवुड में सिर्फ प्रभावशाली लोगों को ही अच्छी जगह और काम दिया जाता है। रश्मि को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं, वह इसे अपमान जनक मानती हैं। रश्मि ने कहा, एक एक्टर को एक्टर ही माना जाना चाहिए, कालाकार होने के नाते हम किसी भी प्लेटफार्म पर काम कर सकते हैं, ना कि हमें किसी कैटेगरी में बांटना चाहिए। बता दें कि रश्मि देसाई ने आज तक किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है।

टीवी निर्माताओं का भी नहीं करते सम्मान

टीवी निर्माताओं का भी नहीं करते सम्मान

रश्मि देसाई टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, उन्होंने भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। टीवी इंडस्ट्री के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो टीवी शो निर्माताओं का भी सम्मान नहीं करते, वे उन्हें कम प्रभावशाली मानते हैं। वह किसी भी स्थिति में फिल्म अभिनेताओं को लेना पसंद करते हैं। टीवी से बॉलीवुड की तरफ रुख करने वालों को लेकर भी रश्मि ने बड़ी बात कही है।

बॉलीवुड में जाते समय धैर्य रखने की जरूरत

बॉलीवुड में जाते समय धैर्य रखने की जरूरत

उन्होंने कहा, इंडस्ट्री चेंज करते समय आपको बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है, ऐसे अवसर एक झटके में हाथ से निकल भी सकते हैं। हालांकि ऐसे झटकों के लिए किसी ना किसी को तैयार रहना पड़ता है, क्योंकि ये होता जरूर है। मैं उन अभिनेताओं की सराहना करती हूं, जो बॉलीवुड में भी सफल हुए हैं। हालांकि अब टीवी एक्टर्स को फिल्मों और वेब सीरीज में भी लिया जा रहा है, जो कि अच्छी शुरुआत है।

यह भी पढ़ें: जयपुर में सात को सात फेरे लेंगी डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता, बॉलीवुड ​सितारे पहुंचे पिंकसिटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+