एक्टर कमाल आर खान इसलिए पढ़ना चाहते है प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी, जानना चाहते हैं ये राज
एक्टर कमाल आर खान इसलिए पढ़ना चाहते है प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी, जानना चाहते हैं ये राज
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब कलाकार के साथ लेखिका भी बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही मेंअपनी बायोग्राफी बुक लिखी है जिसका नाम अनफिनिस्ड (Unfinished)' हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोकप्रियता हासिल करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस किताब में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया है। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर कमाल खान ने इस बुक को पढ़ने की इच्छा जताते हुए एक्ट्रेस पर तंज भी कसा है।

कमाल खान ने तंज कसते हुए इस बुक को पढ़ने की इच्छा जाहिर की
बता दें सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी किताब को लेकर कई तरह के रिएक्शन दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक्टर कमाल खान ने तंज कसते हुए इस बुक को पढ़ने की इच्छा जाहिर की है। हर बार अपनी बात बेबाकी से रखने वाले कमाल खान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा - मैं वास्तव में अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जीवनी पढ़ना चाहता हूं, क्योंकि मैं हरमन बावेजा, अक्षय, शाहिद, एसआरके आदि के बारे में सच्चाई जानना चाहता हूं।

कमाल जनाना चाहते हैं ये राज
ऐसा कहकर एक्टर कमाल खान ने प्रियंका पर तंज कसा है। केआरके नाम से फेमस कमाल खान ने इस ट्वीट में तंज कसते हुए लिखा कि यहां तक कि मैं उसके अस्थमा, धूम्रपान कौशल, नकली उच्चारण, नकली नाक और 10 साल के छोटे पति जोनास के बारे में जानना चाहता हूं। इस पोस्ट का अंत कमाल खान ने लव और रिस्पेक्ट लिख कर किया है। केआरके ये ट्वीट अब काफी वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

प्रियंका ने बायोग्राफी में अपनी जिंदगी के अनुभव और बातें शेयर की
बता दें प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस बायोग्राफी में अपनी जिंदगी के अनुभव और बातें शेयर की हैं। फिल्म इंडस्ट्री में काम और यहां कैसे फेवरिटिस्म का जिक्र भी उन्होंने अपनी किताब में किया है। प्रियंका चोपड़ा की अनफिनिस्ड (Unfinished)' किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी के उन किस्सों को बया किया है जो उनके लिए मुश्किल भरे थे। प्रियंका ने इसमें उस वाक्यें का जिक्र किया है जिसमें एक डायरेक्टर ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी थी जब वो उनके पास काम के सिलसिले में गई थी। प्रियंका ने बताया कि उस डायरेक्ट ने कुछ मिनटों की बातचीत के बाद उन्होंने मुझे खड़े होकर अपने आपको घूम कर दिखाने को कहा वो मैंने किया।

कमाल खान ने पहले प्रियंका को कहा था पनौती
बता दें ये पहला मौका नहीं है जब कमाल आर खान ने प्रियंका के बारे में गलत बात की है इससे पहले कमाल ने उन्हें 'पानौती' कहकर एक भद्दी टिप्पणी की है। कमाल खान ने कहा था कि "हो सकता है कि यू पीपीएल मुझे विश्वास नहीं करेगा लेकिन मेरी छठी इंद्रिय कहती है कि प्रियंका चोपड़ा PANAUTI बन गई हैं इसलिए अगर वह फिल्म में हैं तो फिल्म फ्लॉप होगी।"












Click it and Unblock the Notifications