Bharat Jodo Yatra: दिल्ली में कमल हासन हुए पदयात्रा में शामिल, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाया
एक्ट्रेस पूजा भट्ट, स्वरा भास्कर, टीवी एक्टर सुशांत सिंह के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन भी राहुल गांधी के सा9थ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। शनिवार को अभिनेता हासन, राहुल गा

Kamal Hassan joins Bharat Jodo Yatra: कन्याकुमारी से शुरू होने वाली राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' 100 दिनों से ज्यादा चलकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। तमिलनाडु से चलने वाली राहुल गांधी की यह पदयात्रा कश्मीर में संपन्न होगी। यात्रा को लोगों के साथ फिल्मी हस्तियों का भी समर्थन मिल रहा है। एक्ट्रेस पूजा भट्ट, स्वरा भास्कर, टीवी एक्टर सुशांत सिंह के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चलते दिखे।
दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा ंमें दिग्गज अभिनेता कमल हासन दिखाई दिए। शनिवार को हासन 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के साथ चलते दिखाई दिए। दरअसल, शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली के अंदर दाखिल हुई, जिसके बाद राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजघाट पहुंचे, जहां महात्मा गांधी , जवाहरलाल नेहरू , इंदिरा गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पिल की। राहुल गांधी ने सुबह आश्रम चौक स्थित जयराम आश्रम में सियाराम दरबार के दर्शन किए। वहीं उसके बाद दोपहर में हजरत निजामुद्दीन दरगाह में चादर भी चढ़ाई। शनिवार को दिल्ली दाखिल हुई यात्रा करीब 23 किमी चलकर लाल किले पर समाप्त हुई।
Recommended Video
आज दिल्ली में पदयात्रा के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications