एक्टर इरफान खान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान मुंबई स्थित कोक‍िलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।अभी तक यह पता नहीं चल सकता है कि, उन्हें किस बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। हाल ही में इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया था। लेकिन लॉकडाउन के चलते वे उनके जनाजे में शामिल नहीं हो पाए थे।

Recommended Video

      Actor Irrfan Khan की तबीयत बिगड़ी, Mumbai के Kokilaben Hospital में हुए एडमिट | वनइंडिया हिंदी
      actor irrfan khan admitted in kokilaben hospital mumbai

      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इफरान खान को पिछले हफ्ते ही हॉस्पिटलाइज किया गया। कोरोना की वजह से उनके नॉर्मल चेकअप में दिक्कत आ रही थी, इसलिए उन्हें वहां भर्ती किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हॉस्पिटलाइजेशन को लेकर ऐसी कोई परेशानी वाली बात नहीं है। अस्पताल में इरफान के साथ उनकी पत्नी सुतपा और उनके दोनों बच्चे भी हैं।

      पिछले सप्ताह इरफान खान की मां सईदा बेगम का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। परिवारजनों ने अंतिम विदाई देकर उन्हें जयपुर में सुपुर्दे खाक किया, लेकिन , कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण इरफान अपनी मां की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके। हालांकि अपनी मां की अंतिम यात्रा को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देखा।

      बता दें कि साल 2018 में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। हालांकि, इसका पता चलते ही वह लंदन अपने इलाज के लिए रवाना हुए। करीब साल भर से ज्यादा समय तक वह लंदन में रहे और वहां उनका इलाज चलता रहा। हालांकि, उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने को लेकर रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। एक साल तक लंदन में इलाज कराने के बाद वो फरवरी 2019 में इंडिया लौटे थे। लौटते ही वो अपनी फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' की शूटिंग में लग गए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+