किसानों के समर्थन में धर्मेंद्र ने किया ट्वीट, फिर किया डिलीट, बोले-जी भर के दे लीजिए गाली
नई

किसान प्रोटेस्ट के समर्थन में एक्टर धर्मेंद्र सरकार से किया आग्रह
किसान आंदोलन को लेकर गुरुवार को उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं को जल्दी से हल करने की अपील की थी। धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'सरकार से प्रार्थना है कि किसान भाइयों की परेशानियों का कोई हल जल्द तलाश कर लें। कोरोना के केसेज दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं, यह बहुत दुखद है। हालांकि बाद में उन्हें इस ट्वीट को डिलीट कर लिया था और इसके चलते ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा था।
ट्वीट को लेकर लगातार ट्रोल हुए एक्टर धर्मेंद्र
शुक्रवार को ऑल्ट न्यूज को को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर ने धर्मेंद्र के पिछले ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था और लिखा था, पंजाबी आइकॉन धर्मेंद्र पाजी ने 13 घंटे पहले यह ट्वीट किया था, लेकिन बाद में डिलीट कर दिया। कुछ तो मजबूरियां रही होंगी...। यूं ही कोई बेवफा नहीं होता। सोशल मीडिया पर ट्वीट को लेकर लगातार ट्रोल किए जा रहे एक्टर धर्मेंद्र ने जुबैर को उनके ट्वीट का जवाब दिया।

ट्रोल से दुखी धर्मेंद्र बोले-जी भर के गाली दे लीजिए
धर्मेद्र ने अपने नए ट्वीट में लिखा कि, 'आप के ऐसे ही कॉमेंट्स से दुखी होकर अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। जी भर के गाली दे लीजिए। आपकी खुशी में खुश हूं मैं। हां, अपने किसान भाइयों के लिए बहुत दुखी हूं। सरकार को जल्दी ही कोई हल तलाश कर लेना चाहिए। हमारी किसी की कोई सुनवाई नहीं।' धर्मेंद्र के नए ट्वीट पर जुबैर ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि, 'पाजी, मैंने गालियां नहीं दीं। जब आपने किसानों के सपोर्ट में लिखा तो अच्छा लगा। बाद में देखा तो डिलीट हो गया था। वही पॉइंट आउट कर रहा था।'












Click it and Unblock the Notifications