'अनन्या पांडे को एक और चंकी पांडे नहीं बनाना चाहता', जानिए बेटी को लेकर पापा चंकी ने क्यों कहा ऐसा
मुंबई, 29 जुलाई। बॉलीवुड फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे अब बड़ा ब्रांड बन चुकी हैं। उन्होंने 'पति, पत्नी और वो', 'खाली पीली' जैसी फिल्मों से भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा, अनन्या पांडे अब बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेसस में अपनी जगह बना चुकी हैं। फिल्मों में अनन्या की जर्नी को लेकर हाल ही में उनके पिता और एक्टर चंकी पांडे ने बड़ी बात कही। बातचीत में चंकी ने बताया कि वह नहीं चाहते उनकी बेटी इंडस्ट्री की दूसरी चंकी पांडे बने।

चंकी पांडे की बेटी के बाद पत्नी भी बनीं स्टार
मालूम हो कि लगभग दो साल पहले तक चंकी पांडे अपने घर में एकलौते एक्टर थे, लेकिन अब उनकी बेटी अनन्या पांडे ने सफलता की बुलंदियों पर अपने पिता को भी पीछे छोड़ दिया है। चंकी पांडे को भी अपनी बेटी पर बेहद गर्व है और वह अनन्या के काम में टांग भी नहीं अड़ाते। इस बीच चंकी की पत्नी भावना पांडे ने भी ग्लैमर की दुनिया में कदम रख दिया है, नेटफ्लिक्स की 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के साथ अब वह रियलिटी स्टार बन गईं हैं।

घर में अब तीन-तीन एक्टर
हाल ही में चंकी पांडे अपने एक इंटरव्यू में घर के माहौल के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'जब में घर में एकमात्र एक्टर था तो घर पर काम को लेकर कोई बातचीत नहीं होती थी। अनन्या जब एक्ट्रेस बनीं तो काम के चर्चे होने लगे लेकिन जब भावना ने शोबिज में एंट्री की तो यह घर का सबसे बड़ा टॉपिक बन गया।' चंकी पांडे ने आगे कहा कि उनका घर किसी कॉमेडी शो से कम नहीं है, क्योंकि वहां हर कोई एक दूसरे की टांग खींचने में लगा रहता है।

अनन्या पांडे की जर्नी पर क्या बोले चंकी पांडे
अनन्या पांडे की बॉलीवुड जर्नी को लेकर चंकी ने काभी गंभीर बातें कहीं। जब उनसे पूछा गया कि अनन्या के काम से आप कितना खुश हैं, तो उन्होंने कहा, 'वो अच्छा काम कर रही है और मैं इससे बहुत खुशी हूं। वो मुझसे अपने काम के बारे में ज्यादा बातें नहीं करती लेकिन कभी-कभी किसी स्क्रिप्ट पर मेरी राय पूछ लेती है।' चंकी पांडे आगे कहते हैं कि काम के सिलसिले में बेटी से बातचीत बहुत कम होती है, क्योंकि वो जानते हैं कि अनन्या अपने फैसले खुद ले सकती हैं।

'दूसरा चंकी पांडे नहीं बनाना चाहता'
चंकी पांडे कहते हैं, 'मैं अनन्या के काम में दखल नहीं देता क्योंकि मैं उसे दूसरा चंकी पांडे नहीं बनाना चाहता। वो (अनन्या) खुद गलतियां करेगी और उनसे सीखेगी, इस तरह उसकी अपनी खुद की एक कहानी होगी।' चंकी पांडे ने बताया कि उन्होंने घर के लिए कुछ रूल बनाए हुए हैं, जैसे परिवार के बीच किसी सीरियस टॉपिक पर चर्चा और आर्ग्यूमेंट्स सिर्फ सप्ताह में एक या दो बार होगा, उसके लिए सिर्फ 10 मिनट का समय रखा गया है। उसके अलावा बाकि समय सभी हंसते-हंसते एक-दूसरे पर तंज कसते रहते हैं।
यह भी पढ़ेंं: क्या एजाज खान को बॉलीवुड में पॉलिटिक्स की वजह से नहीं मिला ज्यादा काम? एक्टर ने कहा- 'मैं फंस गया था...'












Click it and Unblock the Notifications