बॉलीवुड से अब चंकी पांडे पर टूटा दुखों का पहाड़, दादी के निधन के बाद अनन्या पांडे को लगा गहरा सदमा

मुंबई, जुलाई 10: बॉलीवुड में एक और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की मां स्नेहलता पांडे का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार 10 जुलाई को अंतिम सांस ली। वो 85 साल की थीं। उनका निधन उनके खार इलाके स्थित घर में ही हार्ट अटैक से दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ। चंकी पांडे की मां के निधन की खबर से एक बार फिर से बॉलीवुड सितारे दुखी हो गये हैं। बीते दिनों दिलीप कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कहा था।

अनन्या पांडे अपनी दादी के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पहुंचीं

अनन्या पांडे अपनी दादी के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पहुंचीं

चंकी पांडे पत्नी भावना और बेटी के रायसा के साथ अपनी मां के घर पहुंच गए हैं। मौत की खबर मिलने के बाद चंकी और भावना पांडे की दोस्त एक्टर नीलम कोठारी अपने अभिनेता समीर सोनी, कांग्रेसी नेता भाई जगताप और बाबा सिद्दीकी भी उनके घर पर अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। जिस वक्त अनन्या पांडे की दादी स्नेहलता पांडे की मौत हुई, उस वक्त अनन्या पांडे मुम्बई में ही एक टॉक शो की शूटिंग में व्यस्त थीं। शूटिंग के बीच से अनन्या पांडे अपनी दादी के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पहुंचीं।

दादी को खोने को बाद अनन्या रोती दिखीं

दादी को खोने को बाद अनन्या रोती दिखीं

अपनी दादी को खोने को बाद अनन्या रोती दिखीं। सामने आई फोटो में अनन्या ह्वाइट सूट पहन कर कर अपनी दादी की अंतिम विदाई देने पहुंची। इस दौरान वह रोती हुई देखी गईं। अनन्या पांडे अपने दादी के बेहद करीब थीं। महिला दिवस पर अनन्या ने अपनी दादी के साथ एक तस्वीर साझा की थी और अपने जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में बताया था।

मदर्स डे के मौके पर चंकी पांडे ने शेयर की थी मां की फोटो

मदर्स डे के मौके पर चंकी पांडे ने शेयर की थी मां की फोटो

अनन्या ने 2019 में अपनी दादी के 83वें जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए उनके लिए एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट के जरिए अनन्या ने अपनी दादी का एक डांस वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उनकी दादी 'ये जवानी है दिवानी गाने' पर डांस करती नजर आ रहीं हैं। चंकी पांडे भी अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते थे। मदर्स डे के मौके पर उन्होंने अपनी की तस्वीर शेयर की थी जब वह फिल्म के सेट पर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+