सोफिया हयात पर लगे अभ‍िनव शुक्‍ला संग 'सेक्‍शुअल रिलेशन' के आरोप, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली, जून 26: बिग बॉस फेम अभिनेत्री और मॉडल सोफिया हयात सोशल किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल में बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात पर एक ट्रोल ने इल्जाम लगाया है कि उन्होंने अभिनव शुक्ला के साथ वन नाईट स्टैंड किया था। इतना ही नहीं ट्रोल ने दोनों के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' की चेतावनी भी दी। इस सोफिया की ओर से वीडियो जारी कर जवाब आया है। सोफिया ने कहा है कि वह अभिनव को तब तक नहीं जानती थीं जब तक मैंने उन्हें गूगल नहीं किया।

महिला ने सोफिया को बताया चीप पोर्न स्टार

महिला ने सोफिया को बताया चीप पोर्न स्टार

सोफिया हयात ने एक पोस्ट में इंस्टाग्राम यूजर से मिले मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस मैसेज में लिखा है कि, "मैं आपके और अभिनव शुक्ला के बीच जो कुछ है उसके बारे में सब कुछ जानता हूं... उसने आपका यौन उद्देश्य के लिए भी इस्तेमाल किया... मैं आपके और आपके वन नाइट स्टैंड वाले पार्टनर अभिनव शुक्ला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं... मैं प्रतिदिन प्रार्थना करूंगा कि तुम और तुम्हारे माता-पिता शीघ्र ही मर जाएंगे। तुम्‍हें जेल में देखना चाहती हूं वैश्‍या। तुम्‍हारे माता-पिता को शर्म आनी चाहिए कि उन्‍होंने तुम्‍हारे जैसी सस्‍ती और बेशर्म पॉर्न स्‍टार पैदा की है।'

'मैं अभ‍िनव शुक्‍ला को नहीं जानती'

'मैं अभ‍िनव शुक्‍ला को नहीं जानती'

सोफ‍िया वीडियो में कहती हैं, 'मैं अभ‍िनव शुक्‍ला को नहीं जानती। जब मैंने उनके बारे में गूगल किया तब मुझे पता चला कि वह कौन हैं। मेरा उनके साथ कोई संबंध नहीं है। मैंने उन्‍हें कभी डेट नहीं किया और न ही उनके साथ कभी काम किया है। जो लोग मेरी मर्यादा पर सवाल उठा रहे हैं, मेरे बारे में अफवाह फैला रहे हैं, उन्‍हें रियलिटी चेक की जरूरत है।' सोफिया ने आगे कहा है कि इस बारे में वह लीगल ऐक्‍शन भी लेंगी।

बताई ये सच्चाई

बताई ये सच्चाई

सोफिया ने वीडियो जारी करने से पहले इंस्‍टाग्राम पर मेसेज का स्‍क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'किसी ने मुझे ये मेसेज भेजे हैं। यह मेरी गलती है। आम तौर पर मैं अपने डायरेक्‍ट मेसेज चेक नहीं करती हूं। लेकिन वह लगातार मुझसे मदद मांग रही थी। लेकिन कुछ मिनटों के बाद मुझे एहसास हुआ कि वह झूठी है, इसलिए मैंने उसे ब्लॉक कर दिया था। उसने इसके बाद एक और अकाउंट बनाया और फिर ये मेसेज भेजा!'

सोफिया ने बुली को दिया जवाब

सोफिया ने बुली को दिया जवाब

सोफिया ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्‍ट में लिखा, 'ऐसे लोगों से कभी किसी को डरना नहीं चाहिए। ट्रोल्स और बुली करने वाले लोग अंदर से उदास होते हैं और वह इसे दूसरों पर थोपते हैं। मैं इस एनर्जी को समझता हूं और इसलिए जानती हूं कि यह उनकी ऊर्जा है, मेरी नहीं। जब मुझे इस तरह के मेसेज मिलते हैं तो मैं किसी ऐसे लोगों के लिए दुखी होती हूं, जो अपने लिए इतनी उदासी और घृणा रखते हैं। आप जानते हैं कि बुली करने वाले आपको चोट नहीं पहुंचा सकते हैं। उनका यह बर्ताव उनके खुद के मन की स्थिति का आंतरिक प्रतिबिंब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+