ट्रांसजेंडरों के लिए पहली बार बन रहा चेन्नई में घर, अक्षय कुमार ने डोनेट किए 1.5 करोड़ रु

नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'मिस्टर खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' में नजर आने वाले हैं। वहीं, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के डायरेक्टर राघव के साथ मिलकर एक अच्छी पहल की है। अक्षय कुमार ने चेन्नई में ट्रांसजेंडरों के लिए पहली बार बन रहे घर के लिए 1.5 करोड़ रु का डोनेशन दिया है। अक्षय कुमार की इस दरियादिली की हर कोई तारीफ कर रहा है।

अक्षय कुमार ने दान में दिए 1.5 करोड़

अक्षय कुमार ने दान में दिए 1.5 करोड़

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है जिसके मुताबिक, अक्षय कुमार ने चेन्नई में बन रहे इस घर के लिए 1.5 करोड़ रु दान में दिए हैं। उन्होंने आगे लिखा है, 'लक्ष्मी बॉम्ब' के एक्टर अक्षय कुमार और डायरेक्टर राघव लॉरेंस चेन्नई में पहली बार ट्रांसजेंडरों के लिए घर बनवा रहे हैं।'

'लक्ष्मी बॉम्ब' की शूटिंग हुई खत्म

राघव लॉरेंस ने भी सोशल मीडिया के जरिए ट्रांसजेंडरों को आश्रय देने की जानकारी शेयर की। उन्होंने 1.5 करोड़ दान में देने के लिए अक्षय कुमार का आभार व्यक्त किया। बता दें कि 'लक्ष्मी बॉम्ब' की शूटिंग खत्म हो गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की प्रोड्यूसर शबीना खान ने एक फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि 'लक्ष्मी बॉम्ब' की शूटिंग खत्म हो गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के कैरेक्टर की काफी चर्चा है।

अक्षय कुमार के अपोजिट कियारा आडवानी

अक्षय कुमार के अपोजिट कियारा आडवानी

अक्षय कुमार के अपोजिट कियारा आडवानी हैं, जो 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं। 'लक्ष्मी बॉम्ब' साउथ इंडियन फिल्म Muni2: Kanchana की रीमेक है और इसकी शूटिंग पिछले साल अप्रैल में शुरू हुई थी। इस फिल्म में अक्षय और कियारा के अलावा तुषार कपूर, शरद केलकर, अश्वनि कलसेकर और तरुण अरोड़ा ने भी अहम किरदार निभाए हैं। वहीं, कियारा की बात करें तो 'लक्ष्मी बॉम्ब' के अलावा वह 'शेरशाह' में नजर आएंगी। इन दिनों वह फिल्म 'भूलभुलैया-2' की शूटिंग में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+