बिहार: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर तेजाबी हमला, 3 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

acid-thrown-on-woman-for-residting-molestation-in-bihar
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक सहायक पुलिस निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर उस पर तेजाब फेंक दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, समस्तीपुर जिले के ताजपुर की रहने वाली महिला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-चार पर सोई थी, तभी वहां तीन-चार लोगों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और उसे जबरन उठाकर कहीं ले जाने लगे। महिला द्वारा विरोध करने पर उस पर तेजाब फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इधर, लापरवाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मुजफ्फरपुर के रेल पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में समस्तीपुर रेल थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक हरेराम कुंवर, हवलदार झामलाल राम और सिपाही चंद्रदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना के समय इस प्लेटफार्म पर इन तीनों की तैनाती थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+