Acid: शादी से इनकार करने पर लड़की पर फेंका तेजाब, गंभीर रूप से झुलसी, 20-25% चली गई आंखों की रोशनी
आरोपी की पहचान सुमंत के रूप में हुई है, जो कुछ महीनों से लड़की का पीछा कर रहा था। आरोपी युवक लड़की से शादी करना चाहता था। लड़की के इनकार करने पर आरोपी आग बबूला हो गया और उसपर तेजाब फेंक दिया।

Acid Attack: कर्नाटक में एसिड अटैक का बड़ा मामला सामने आया है। 17 वर्षीय लड़की पर तेजाब फेंके जाने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गई है। अस्पताल में नाबालिग लड़की का इलाज चल रहा है। मैकेनिक का काम करने वाला 22 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनडीटीवी के मुताबिक, लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि वह खतरे से बाहर है लेकिन उनकी आंखों की रोशनी चली गई। उसकी दृष्टि 20-25 प्रतिशत खो गई है।
आरोपी की पहचान सुमंत के रूप में हुई है, जो कुछ महीनों से लड़की का पीछा कर रहा था। आरोपी युवक लड़की से शादी करना चाहता था। लड़की के इनकार करने पर आरोपी आग बबूला हो गया और उसपर तेजाब फेंक दिया। शुक्रवार को उसने कनकपुरा में बाईपास रोड के पास लड़की को मिलने के लिए बुलाया।
Recommended Video

युवती अपने भाई के साथ उससे मिलने गई थी। यहीं पर आरोपी ने गुस्से में आकर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। आंख और चेहरे के बाईं ओर लड़की गंभीर रूप से झुलस गई है। कुरूपेट का रहने वाला सुमंत को गिरफ्तार कर 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उस पर आईपीसी की धारा 326ए और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लड़की का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि पीड़िता की आंखों की रोशनी 20-25 फीसदी तक चली गई है। अन्यथा वह स्थिर है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। समय के साथ इलाज के बाद ही हम उसकी दृष्टि की स्थिति का आकलन कर पाएंगे।
बता दें कि पिछले बजट में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एसिड अटैक पीड़ितों को मुआवजे के रूप में 10,000 रुपये देने की घोषणा की थी। एसिड हमलों की संख्या में वृद्धि के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में खुदरा दुकानों पर एसिड की ओवर-द-काउंटर बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था।
यह भी पढ़ें- नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, पुलिस ने करोड़ों की हेरोइन के साथ एक को किया गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications