तेलंगाना: चिकन खराब निकला तो दुकान वाले पर फेंका एसिड, 10 लोग घायल
हैदराबाद, 02 अप्रैल: तेलंगाना में एसिड अटैक का एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर खराब चिकन को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने चिकन सेंटर चलाने वाले शख्स पर तेजाब से हमला किया। इस एसिड अटैक में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमला करने वाला टैटू बनाने वाले बताए जा रहे हैं। इस घटना में घायल हुए एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना तेलंगाना के राजन्ना सिरिसिला जिले की है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, राजन्ना सिरिसिला जिले के वेमुलावाड़ा नगर पालिका क्षेत्र के टीप्पापुर गांव में फेरी वालों ने गुरुवार रात हरीश चिकन सेंटर में चिकन खरीदा। चिकन खाने के बाद वे दुकान पर वापस पहुंचे और चिकन की क्वालिटी अच्छी होने की शिकायत की। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। थिप्पापुर के पूर्व सरपंच के पति दुर्गम परशुरामुलु गौड़ और अन्य कुछ लोग मौके पर मौजूद थे। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप किया और टैटू बनाने वालों को समझाने की कोशिश की।
जिसके बाद उन टैटू बनाने वालों ने बीच बचाव कर रहे लोगों पर हमला कर भाग गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया। सभी पीछा करते हुए उन फेरी वालों के अस्थायी शेल्टर तक पहुंच गए। जिसके बाद उन लोगों ने स्थानीय लोगों पर एसिड से हमला कर दिया। ये एसिड ये फेरीवाले छल्ले और अन्य धातुओं को साफ करने करते थे। इस हमले में परशुरामुलु और कुछ अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। जबकि तीन लोगों की आंखों में तेजाब गिरा है। इन सभी का वेमुलावाड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वेमुलावाड़ा शहर के सीआई वेंकटेश ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि, टैटू बनाने वाले हर साल श्री रामनवमी की अवधि के दौरान वेमुलावाड़ा मंदिर जाते हैं, अस्थायी आश्रय स्थापित करके थिप्पापुर गांव में रहते हैं। टैटू डिजाइन लगाने के अलावा, वे अंगूठियां और अन्य गहने भी बेचते थे।












Click it and Unblock the Notifications