प्यार में पागल एसिड अटैक पीड़िता बनी दुल्हन,विवेक ओबरॉय बने बाराती
रॉन्ग नंबर से शुरु हई बातचीत प्यार में बदल गई फिर ललिता ने राहुल को बताया कि वो एसिड अटैक पीड़ित है। फिर भी इन दोनों के प्यार पर कोई फर्क नहीं पड़ा साढ़े तीन महीने बाद दोनों ने शादी कर ली।
नई दिल्ली। मोबाइल पर आए एक रॉन्ग नंबर ने एक एसिड अटैक पीड़िता की जिंदगी बदल दी। उसकी शादी में बड़े धूमधाम से हुई। सुनने में ये कहानी फिल्मी लग रही हो लेकिन ये सच है। मुंबई में रविशंकर नाम के एक शख्स ने ललिता नाम की एसिड अटैक पीड़ित से शादी कर समाज में एक मिसाल कायम की है। इन दोनों की शादी में समारोह में सिनेस्टार विवेक ओबरॉय समेत कई दिग्गज शामिल हुए।

दुल्हन बनूंगी सोचा ना था
ललिता एसिड अटैक सर्वाइवर हैं उनके अंदर दुल्हन बनने की तमन्ना तो थी लेकिन ये संभव हो पाएगा उनको भरोसा नहीं था।आम तौर पर एसिड अटैक के बाद लडकियों से कोई शादी करने के लिए राजी नहीं होता। लेकिन कुछ अलग सोच रखने वाले मुंबई के रविशंकर ललिता से शादी को तैयार हो गए। मगंलवार को 27 साल के राहुल ने 26 साल की ललिता को अपना बना लिया।

रॉन्ग नंबर से शुरू हुई थी बात, फिर हुआ प्यार
रविशंकर की ललिता की प्रेम कहानी भी फिल्मी है। दरअसल पेशे से सीसीटीवी ऑपरेटर राहुल ने साढ़े तीन महीने पहले ललिता के फोन पर गलती से फोन लगा दिया। लेकिन ये रॉन्ग नंबर राइट हो जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था। रॉन्ग नंबर से शुरु हई बातचीत प्यार में बदल गई फिर ललिता ने राहुल को बताया कि वो एसिड अटैक पीड़ित है। फिर भी इन दोनों के प्यार पर कोई फर्क नहीं पड़ा साढ़े तीन महीने बाद दोनों ने शादी कर ली।

एक्टर विवेक ओबरॉय ने की शिरकत
रविशंकर और ललिता की शादी में अभिनेता विवेक ओबरॉय समेत कई दिग्गज पहुंचे थे। विवेक ने ललिता को तोहफे में एक फ्लैट दिया है। ललिता की शादी का लहंगा मशहूर डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने तैयार किया था। कांग्रेस विधायक नीतीश राणे भी रविशंकर और ललिता के शादी में शामिल हुए थे।

रिश्तेदारों ने फेंका था एसिड
मुंबई के कलवा इलाके में रहनेवाली ललिता जब 2012 में यूपी के आजमगढ़ गई थी तब वहां उनके रिश्तेदारों ने पारिवारिक रंजिश की वजह से उनके चेहरे पर एसिड डाल दिया था। तब से अब तक ललिता की 17 बार सर्जरी हो चुकी है। एक बार फिर से ललिता की जिंदगी में खुशियां आई है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications