बिल्डर देवेन शहा मर्डर: रियल एस्टेट डेवलपर सहयोगी चिराग हुआ गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में रिअल एस्टेट बिजनेसमैन पर हाल ही में डेक्कन के प्रभात रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में डेक्कन पुलिस स्टेशन ने दो आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जलगांव स्थित के.पी. होटल से रविंद्र चोरगे को रविवार के दिन गिरफ्तार किया गया। इस घटना का मुख्य आरोपी राहुल शिवतारे अब तक फरार है। यह जानकारी पुणे पुलिस के परिमंडल 1 के पुलिस उपायुक्त डॉ. बसवराज तेली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

13 जनवरी को हुई थी हत्या

13 जनवरी को हुई थी हत्या

13 जनवरी 2018 को डेक्कन के प्रभात रोड 7 में स्थित सायली अपार्टमेंट में देवेन शहा की गोली मारकर हत्या की गई थी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी जिसके आधार पर दोनों आरोपियों की शिनाख्त की गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रविंद्र चोरगे को डेक्कन पुलिस ने जलगांव से गिरफ्तार कर इस केस में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दूसरा आरोपी भी जल्द ही पकड़ा जाएगा और देवेन शहा की हत्या की असल वजह सामने आएगी। ऐसी जानकारी भी डीसीपी डॉक्टर बसवराज तेली ने दी।

आरोपी रविंद्र चोरगे की गिरफ्तारी

आरोपी रविंद्र चोरगे की गिरफ्तारी

दोनों आरोपियों के पास पैसे खत्म होने के बाद दोनों ने अलग-अलग छुपने का विचार किया। राहुल शिवतारे के पास 30 हजार रूपए बाकी रह गए और रविंद्र चोरगे के पास सिर्फ 50 से 60 रुपए ही बाकी बचे होने की वजह से राहुल शिवतारे ने अलग-अलग होने का फैसला किया. कम पैसों में एक साथ गुजारा करना काफी मुश्किल होने की वजह से दोनों गुरूवार 18 जनवरी 2018 को अलग अलग ठिकाने में जाकर छुप गए. रविंद्र चोरगे जलगांव के लॉज में छुपा हुआ है। यह जानकारी पुलिस को उनके खबरी द्वारा प्राप्त हुई थी। शनिवार 20 जनवरी 2018 को रविंद्र चोरगे को पकड़ने के लिए डेक्कन पुलिस की टीम जलगांव रवाना हुई थी और रविवार 20 जनवरी 2018 को रविंद्र चोरगे को डेक्कन पुलिस स्टेशन ने गिरफ्तार किया।

भागते हुए छुप रहे थे हत्यारोपी

भागते हुए छुप रहे थे हत्यारोपी

हत्या करने के बाद दोनों आरोपी ने पहले भोर, महाड, कोंकण, खोपली, देहूरोड, अक्कलकोट, ठाणे, इंदौर, बुराहनपुर और जलगांव में गए थे। दोनों आरोपी पहले कुछ जगहों पर टूव्हीलर से सफर किया। यह टूव्हीलर आरोपी के एक रिश्तेदार की है। जब दोनों आरोपियों को लगा कि टूव्हीलर से सफर अब मुश्किल है तो दोनों ने टूव्हीलर को एक जगह पर छोड़कर टूरिस्ट बस और एसटी बस से सफर करने का प्लान बनाया।

देवन शहा के साथ काम करते थे हत्यारोपी

देवन शहा के साथ काम करते थे हत्यारोपी

रविंद्र चोरगे और राहुल शिवतारे दोनों देवेन शहा के लिए रिएल एस्टेट के लिए काम करते थे। दोनों देवेन शहा को किसानों से जमीन लेकर डेवपलमेंट करने के लिए डेवलपर को देने का काम किया करते थे। देवेन शहा के लिए काम करने के दौरान दोनों आरोपियों को कमीशन भी मिलता था। पैसों के व्यवहार को लेकर भी हत्या करने का अनुमान पुलिस द्वारा लगाया जा रहा है। मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही हत्या की सही वजह सामने आएगी। रविंद्र चोरगे के खिलाफ इसके पूर्व कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। इस मामले में दोनों आरोपियों के अलावा और कौन-कौन लोग इसके पीछे शामिल है, इसकी जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+